लाइव न्यूज़ :

झारखंडः साइबर अपराधियों के इस पैतरे से बचकर रहें, लड़की न्यूड वीडियो कॉल कर फंसाती है लोगों को, फंसाकर ऐंठ रहे रुपये, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 12, 2021 15:58 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के जामताड़ा जिले में कथित साइबर अपराधियों की 66 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देमई 2019 में रांची में पीएमएलए की विशेष अदालत के समक्ष मामले में आरोपपत्र दाखिल किया था।सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप लगाए गए और मुकदमा चल रहा है।आरोपपत्र का संज्ञान लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए के तहत आपराधिक आरोप लगाए हैं।

रांचीः साइबर अपराधियों ने लोगों को अपने जाल में फंसाने का एक और तरीका निकाला है। साइबर अपराधी व्हाट्सऐप या फेसबुक मेसेंजर पर सीधे वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल करने लगे हैं।

 

ये वीडियो कॉल कोई सामान्य नहीं बल्कि लडकी की न्यूड वीडियो कॉल होती है। यानी जैसे ही आप व्हाट्सऐप या फेसबुक पर वीडियो कॉल रिसीव करेंगे, लड़की आपसे बातचीत करते हुए कपड़े उतारने लगेगी। आप जब तक सोचेंगे और समझेंगे तब तक वो पूरी तरह से न्यूड हो जाएगी। इस तरह के कई मामले झारखंड की राजधानी रांची सहित कई शहरों में सामने आए हैं।

अज्ञात नंबर से आनेवाले वीडियो कॉल रिसीव न करें

इस मामले में ठगी का शिकार हुए कई लोग पुलिस के पास भी पहुंचे, लेकिन लोग प्राथमिकी दर्ज कराने से बचते हैं। प्राप्त जानाकारी के अनुसार इसके शिकार सरकारी कर्मी के साथ व्यवसाय से भी जुडे लोग हो रहे हैं. ऐसे में पुलिस लोगों को जागरूक करने में जुटी है। खासकर अज्ञात नंबर से आनेवाले वीडियो कॉल को उठाने से बचने की सलाह दिए जा रहे हैं।

वीडियो कॉल के जरिये फ्रॉड ब्लैकमेलिंग करने लगे हैं. इन दिनों वीडियो कॉल के जरिये साइबर अपराधी लोगों के खाते में सेंध लगाने में जुटे हैं। इन दिनों कुछ ऐसे ब्लैकमेलिंग के शिकार हुए लोग पुलिस के सामने जाने से कतराते हैं। लोक लाज के चलते पीड़ित प्राथमिकी दर्ज कराने से बच रहे हैं।

वीडियो कॉल के जरिये आपको झांसे में लिया जाता

वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी जाती है। किसी भी उम्र या किसी भी वर्ग को अपना शिकार बनाने के लिए साइबर अपराधी यह आसान रास्ता अपनाने लगे हैं। इस फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग के खेल में साइबर अपराध के गिरोह से जुडी लड़कियां आपको प्यार के जाल में फांसती है और फिर वीडियो कॉल के जरिये आपको झांसे में लिया जाता है।

बताया जाता है कि वीडियो कॉल करके इस गैंग की युवती न्यूड हो जाती है और फिर सामने वालों को भी इसके लिए प्रेरित करती है। फिर जैसे ही सामने वाला शख्स न्यूड होता है वीडियो शेयरींग एप्प के जरिये उसकी न्यूड विसुअल को कैप्चर कर सामने वाले शख्स को भेज पैसों की मांग की जाती है। नहीं देने पर विजुअल को यू ट्यूब या फिर अन्य सोशल साइट्स पर अपलोड की धमकी दी जाती है।

खुद को क्राइम ब्रांच तो कभी सीबीआई अधिकारी बताकर कॉल करेंगे

इस तरह लगातार ब्लैकमेलिंग का खेल चल रहा है. साइबर क्रिमिनल फोन पर ये भी धमकी देता है कि अगर तुरंत पैसे नहीं दिए तो ये वीडियो फैमिली को या दोस्तों को भेजने लगेगा। इस तरह आप डरकर उसे रुपये दे ही देंगे. ये पैसे देने के बाद वही साइबर क्रिमिनल कभी खुद को क्राइम ब्रांच तो कभी सीबीआई अधिकारी बताकर कॉल करेंगे।

इस बार तो कॉल करने वाले खुद को यू ट्यूब का अधिकारी बताते हुए कहते हैं कि आपका एक न्यूड या अश्लील वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ऐसे में अगर उस वीडियो को डिलीट करवाना चाहते हो तो यू-ट्यूब के पेटीएम या यूपीआई अकाउंट में 8 या 10 हजार रुपये फीस जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर वीडियो काफी वायरल होगी जिसके बाद पुलिस तुम्हारें खिलाफ कार्रवाई भी कर सकती है।

इससे डरकर लोग पैसे दे रहे हैं। इस संबंध में सुमित प्रसाद, डीएसपी सह थाना प्रभारी साइबर थाना रांची ने कहा कि किसी भी सोशल साइट पर वीडियो कॉल या वीडियो चैटिंग करने से बचना चाहिए। साइबर फ्रॉड में शामिल लड़कियां न्यूड कॉल करवाकर इसकी रिकॉर्डिंग तैयार करने के बाद ब्लैकमेल कर रही हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए