लाइव न्यूज़ :

Cash scandal case: कैश कांड में फंसे तीनों विधायकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, प्राथमिकी रद्द, जानें क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2023 17:42 IST

Cash scandal case: कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। रांची में किए गए जीरो प्राथमिकी को कोलकाता ट्रांसफर कर दिया गया था, जिसके खिलाफ दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट का आदेश आया।

Open in App
ठळक मुद्देसुनवाई 24 फरवरी को हुई थी और अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोनगाड़ी पर मामला दर्ज करवाया था। कैश कांड में कराई गई जीरो प्राथमिकी के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Cash scandal case:झारखंड हाईकोर्ट से कैश कांड मामले में फंसे तीनों विधायकों को बड़ी राहत मिली है। न्यायाधीश एस चंद्रशेखर की अदालत ने राजधानी रांची के अरगोड़ा थाने में दर्ज जीरो प्राथमिकी को विधि सम्मत नहीं बताते हुए निरस्त कर दिया है। साथ ही विधायकों की याचिका स्वीकृत कर दी।

तीनों विधायकों के गिरफ्तार होने के बाद कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। रांची में किए गए जीरो प्राथमिकी को कोलकाता ट्रांसफर कर दिया गया था, जिसके खिलाफ दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट का आदेश आया। इस मामले की सुनवाई 24 फरवरी को हुई थी और अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

बता दें कि कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोनगाड़ी पर मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद कांग्रेस के खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने विधायक अनूप सिंह द्वारा कैश कांड में कराई गई जीरो प्राथमिकी के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

राजेश कच्छप ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दाखिल कर इस पूरे मामले में जांच की मांग की थी। जिस पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस चंद्रशेखर की कोर्ट में सुनवाई हुई और तीनों विधायकों को राहत दी गई है। इस फैसले के बाद इरफान अंसारी ने कहा कि यह सच की जीत है। हम पर लगाए गये सारे आरोप निराधार साबित हो गये। हमें इस दौरान जो मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी वह हम ही जानते हैं। आखिर सच सामने आ गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा