लाइव न्यूज़ :

मदर टेरेसा संस्था से बेचा गया एक और बच्चा बरामद, अविवाहित लड़की ने दिया था जन्म

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2018 17:17 IST

निर्मल हृदय केन्द्र से बच्चा बेचने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संस्था की दो सिस्टर कोंसीलिया व अनिमा को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App

रांची, 9 जुलाईः झारखंड की राजधानी रांची में मिशनरीज ऑफ चैरिटी के निर्मल हृदय केन्द्र से बेचे गये एक और बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस बच्चे को राजधानी के मोरहाबादी स्थित हरिहर सिंह रोड से बरामद किया है। पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमिटी ने इस सिलसिले में संयुक्त कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिशनरी ऑफ चैरिटी की ओर से संचालित निर्मल हृदय केंद्र में रहनेवाली चान्हो निवासी लड़की का बच्चा बेचा गया था। बच्चा मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड स्थित भरत सहाय के घर में किराये पर रहनेवाले ओमेंद्र कुमार सिंह की पत्नी दीपधारी देवी को बेचा गया था।

इसके बदले निर्मल हृदय केंद्र की सिस्टर कोंसीलिया और कर्मचारी अनिमा इंदवार ने 50,000 रुपये लिये थे। चान्हो निवासी लड़की ने 30 दिसंबर 2017 को सदर अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने बच्चा बेचने के आरोप में सिस्टर कोंसीलिया व अनिमा इंदवार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के क्रम में उन लोगों ने कांटाटोली, मोरहाबादी और सिमडेगा में बच्चा बेचे जाने का बात बताई थी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर मोरहाबादी से बच्चे को बरामद किया गया। बच्चे को कोतवाली थाने में रखा गया है। पुलिस उसे आरोग्य भवन स्थित करूणा नामक संस्था को दे देगी। सूत्रों के अनुसार, कुछ अन्य जगहों पर भी बच्चा बेचे जाने की जानकारी मिली है।

सूचना के मुताबिक चान्हो के नावाडीह की रहने वाली एक अविवाहित लडकी ने 31 दिसंबर 2017 को सदर अस्पताल में इस बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद नवजात को निर्मल हृदय केन्द्र की सिस्टर कौंसीलिया एवं अनिमा इंदवार के द्वारा मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड स्थित भरत सहाय के घर किराये में रह रहे पति अमरेन्द्र कुमार सिंह और पत्नी दीपधारी देवी को पचास हजार रुपये में बेच दिया गया था। उधर गैरकानूनी रूप से बच्चा खरीदने के लिए पुलिस सिंह दंपत्ति पर भी कांड दर्ज करेगी। 

बता दें कि निर्मल हृदय केन्द्र से बच्चा बेचने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संस्था की दो सिस्टर कोंसीलिया व अनिमा को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ में रांची में दो और सिमडेगा में एक बच्चे को बेचने का खुलासा हुआ। यूपी के सोनभद्र की दंपति की शिकायत पर छानबीन के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमिटी ने पूरा मामले से पर्दा उठाया। अब तक जांच में 6 बच्चों के बेचने की बात सामने आई है। सोनभद्र की दंपति से रुपये ले लिये गये लेकिन बच्चा नहीं दिया गया। इसको लेकर दंपति ने चाइल्ड वेलफेयर कमिटी से शिकायत की थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :झारखंडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज