लाइव न्यूज़ :

Jharkhand: 5 साल की मासूम को दरिंदे ने बनाया शिकार, आम का लालच देकर किया दुष्कर्म

By अंजली चौहान | Updated: June 7, 2025 12:09 IST

Jharkhand Rape: झारखंड में एक शादी के रिसेप्शन के दौरान एक पांच साल की बच्ची को आम का लालच देकर उसके साथ बलात्कार किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद उस पर पोक्सो एक्ट के तहत आरोप लगाए जाएंगे।

Open in App

Jharkhand Rape: झारखंड के रांची में एक पांच साल की मासून के साथ हैवानियत की घिनौनी घटना सामने आई है। जहां एक शादी रिसेप्शन में आई बच्ची के साथ शख्स ने रेप किया। वारदात का खुलासा होते ही पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती जांच के अनुसार, शादी के रिसेप्शन में एक शख्स ने पांच साल की बच्ची को आम का लालच देकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार शाम को राज्य की राजधानी रांची से करीब 50 किलोमीटर दूर चान्हो के एक गांव में शादी के रिसेप्शन के दौरान हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा पिटाई के बाद 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अपराध को अंजाम देने के समय वह नशे की हालत में था। चान्हो पुलिस थाने के प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, "पीड़िता की कल रात मेडिकल जांच कराई गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।"

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार को आरोपी गांव में एक शादी समारोह में गया था। 

उसने लड़की को आम का लालच दिया और उसे पास के एक बगीचे में ले गया। आरोपी ने वहां नाबालिग के साथ बलात्कार किया। 

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई की, जिसे बाद में पुलिस ने बचा लिया।

टॅग्स :दुष्कर्मझारखंडरेपRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया