लाइव न्यूज़ :

जम्मू: राजौरी में नाबालिग लड़के का अपहरण, उत्पीड़न के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 28, 2018 11:53 IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक लड़के का कथित तौर पर अपरहण करने और उसका उत्पीड़न करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को लड़के पर चोरी के एक मामले में लिप्त होने का संदेह था।

Open in App

जम्मू, 28 अगस्त: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक लड़के का कथित तौर पर अपरहण करने और उसका उत्पीड़न करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को लड़के पर चोरी के एक मामले में लिप्त होने का संदेह था।

पुलिस ने आज बताया कि सोशल मीडिया पर लड़के को गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाने और कथित तौर पर उसका उत्पीड़न करने का वीडियो चल रहा था जो राजौरी के एसएसपी युगल मन्हास के संज्ञान में आया।

उन्होंने कहा, ‘‘ पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नाबालिग लड़के को बंधक बनाने और उसका उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें थानामंडी के एक गांव से पकड़ा गया। उन्हें लड़के के चोरी के एक मामले में लिप्त होने का संदेह था। मन्हास ने बताया, ‘‘ कल हमें एक वीडियो प्राप्त हुआ था जिसमें कुछ व्यक्ति एक नाबालिग बच्चे को रस्सी से बांधते और छत से लटकाते दिख रहे थे। वह उसे प्रताड़ित भी कर रहे थे।’’

इस बीच चुरूंग के रहने वाले जाहिद एच शाह ने नेथानामंडी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके 11 वर्षीय लड़के का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया है और उन्होंने उसे बंधक बना लिया है। शिकायत की जांच के दौरान पता चला कि वीडियो में दिख रहा बालक शाह का ही बेटा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी