लाइव न्यूज़ :

जालनाः पति ने कार के अंदर किरोसिन तेल डालकर अपनी पत्नी को जलाकर मारा, बेटा की चाहत में ऐसी खौफनाक साजिश रची, पुलिस से झूठी कहानी गढ़ी, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2023 20:13 IST

जालनाः आरोपी ने पुलिस को बताया था कि अपनी पत्नी के साथ कार से शेगांव के गजानन महाराज मंदिर से लौट रहा था, उसी बीच लोनार रोड पर कारला के समीप एक अन्य वाहन ने उसकी कार में टक्कर मार दी और वह उस वाहन के चालक से बहस करने चला गया।

Open in App
ठळक मुद्देबुलढाणा जिले के शेगांव से लौटने के दौरान एक व्यक्ति ने कार के अंदर अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला था।काफी कोशिश करने के बाद भी वह अपनी पत्नी को नहीं बचा पाया और वह जलकर मर गयी।भूमिका पर संदेह हुआ तथा और जांच करने पर पता चला कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी।

जालनाःमहाराष्ट्र के जालना जिले में कार में एक महिला की जलकर हुई मौत के कुछ दिनों बाद पुलिस ने उसके पति को उसकी हत्या और इस संबंध में झूठी कहानी गढ़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 24 जून को तड़के बुलढाणा जिले के शेगांव से लौटने के दौरान एक व्यक्ति ने कार के अंदर अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला था।

अधिकारी के मुताबिक पहले आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ कार से शेगांव के गजानन महाराज मंदिर से लौट रहा था, उसी बीच लोनार रोड पर कारला के समीप एक अन्य वाहन ने उसकी कार में टक्कर मार दी और वह उस वाहन के चालक से बहस करने चला गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने कहा था कि जब वह दूसरे वाहन के चालक के साथ बहस कर रहा था, उसी बीच उसकी कार में अचानक आग लग गयी और उसके दरवाजे नहीं खुलने के कारण उसकी पत्नी अंदर ही फंस गयी। अधिकारी के मुताबिक उसने कहा था कि काफी कोशिश करने के बाद भी वह अपनी पत्नी को नहीं बचा पाया और वह जलकर मर गयी।

पुलिस निरीक्षक मारुति खेडकर ने कहा, ‘‘ लेकिन हमने उसके बयान में विसंगति पायी। उसके बयान के विपरीत, कार में अन्य वाहन से टक्कर लगने के बाद आग लग जाने का कोई संकेत नहीं नजर नहीं आया। हमें उसकी भूमिका पर संदेह हुआ तथा और जांच करने पर पता चला कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी।

खेडकर ने बताया कि दोनों की 13 साल पहले शादी हुई थी लेकिन उनका कोई बच्चा नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘ आरोपी अपनी पत्नी को परेशान करता था और उसे तलाक देने की धमकी देता था क्योंकि वह बेटा चाहता था। वह इस बात को लेकर पत्नी से बहस करता था। आखिर में उसने उससे निजात पाने की साजिश रची और शेगांव की यात्रा उसी साजिश का हिस्सा थी।’

’ खेडकर ने बताया कि उसे यह पता था कि शेगांव से कारला के रास्ते में खासकर रात में कोई खास यातायात नहीं होता है, इसी बात का फायदा उठाते हुए उसने पत्नी के अंदर रहने के दौरान कार पर किरोसिन तेल उड़ेल दिया और आग लगा दी।

पुलिस निरीक्षक ने कहा, ‘‘आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया कि टक्कर लगने के बाद आग लग गयी। हकीकत में उसने ही आग लगाकर पत्नी को मार डाला।’’ उन्होंने बताया कि जालना के मंथा तहसील के कारला गांव के निवासी इस आरोपी पर भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रहत्यामर्डर मिस्ट्रीमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम