लाइव न्यूज़ :

केरल नन बलात्कार मामला: लगातार तीसरे दिन की पूछताछ के बाद आरोपी पादरी गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 21, 2018 16:44 IST

Kerala nun rape case: वेटिकन ने बृहस्पतिवार को मुलक्कल को ‘‘अस्थायी तौर’’ पर उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया।

Open in App

कोच्चि, 21 सितंबर: नन से बलात्कार एवं अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोपों पर केरल पुलिस के जांच के दायरे में आये पादरी फ्रैंको मुलक्कल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने पादरी मुलक्कल से शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन पूछताछ के बाद हिरासत में लिया। मुलक्कल से तिरुवनंतपुरम स्थित अपराध शाखा कार्यालय में पूछताछ की जा रही थी।

केरल की लेफ्ट फ्रंट सरकार में मंत्री ईपी जयराजन ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि मामले की जाँच ही दिशा में बढ़ रही है। जयराजन ने कहा, "सरकार अपराधी को बचाने की कोशिश नहीं करेगी और पीड़ित महिला को पूरा न्याय मिलेगा...किसी भी आरोपी को भागने नहीं दिया जाएगा।"

वेटिकन ने बृहस्पतिवार को मुलक्कल को ‘‘अस्थायी तौर’’ पर उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया। मुलक्कल जालंधर डायोसिस के तहत आने वाले मिशनरीज ऑफ जीसस के बिशप थे।

कोट्टायम के पुलिस अधीक्षक हरि शंकर ने बताया कि मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को पूछताछ की प्रक्रिया पूरी कर ली।

पूर्व बिशप से बृहस्पतिवार को आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई। उन्हें शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक जांच दल के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया था।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूछताछ के लिये वह कोच्चि में एक पांच सितारा होटल से सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर पहुंचे थे।

 

हाई कोर्ट में याचिका

मुलक्कल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कानूनी सलाह मांगी है। मुलक्कल की अग्रिम जमानत याचिका उच्च न्यायालय में लंबित है।

पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि जांच दल के सामने मामला सामने आने के बाद इस संबंध में सत्यापन की आवश्यकता है।

नन से कथित यौन उत्पीड़न मामले में लगातार बढ़ते आक्रोश के बीच ‘कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया’ (सीबीसीआई) ने बृहस्पतिवार को बताया कि पोप फ्रांसिस ने अस्थायी तौर पर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। इस फैसले का प्रदर्शनरत ननों से स्वागत किया और इसे पूर्व बिशप के खिलाफ उनकी लड़ाई में ‘‘पहली जीत’’ बताया।

जालंधर डायोसिस के ‘मिशनरीज ऑफ जीसस कांग्रीग्रेशन’ की केरल स्थित नन ने मुलक्कल पर बार-बार बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :केरलरेप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह