लाइव न्यूज़ :

यूपी एटीएस ने सहारनपुर से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया, नूपुर शर्मा की हत्या की थी योजना

By शिवेंद्र राय | Updated: August 13, 2022 10:08 IST

उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने सहारनपुर के गंगोह में रहने वाले जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध आतंकी नदीम को गिरफ्तार किया है। नदीम व्हाट्सएप के माध्यम से जैश-ए-मोहम्मद के नेताओं से संपर्क में था। उसे नूपुर शर्मा की हत्या करने की जिम्मेदारी मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी एटीएस ने संदिग्ध आतंकी नदीम को गिरफ्तार किया आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संपर्क में था नदीम फिदायीन बनने का कोर्स कर रहा था नदीम

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध आतंकी को पकड़ा गया है। उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने सहारनपुर से जिस संदिग्ध आतंकी को पकड़ा है उसका नाम नदीम है। नदीम भारत में बैठकर अपने आकाओं के संपर्क में था। जैश-ए-मोहम्मद ने उसे भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा मारने का काम दिया था। नदीम व्हाट्सएप के माध्यम से जैश-ए-मोहम्मद के नेताओं से संपर्क में रहता था। वह भारत में हथियार मंगाने की कोशिश में था। नुपूर शर्मा की हत्या के अलावा वह सरकारी भवनों और सुरक्षबलों पर भी हमले की योजना बना रहा था।

 उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने जांच में पाया कि वह फिदायीन बनने का कोर्स कर रहा था। एटीएस को नदीम के मोबाइल फोन से आत्मघाती बनने का पूरा पाठ्यक्रम भी मिला है। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी उसे प्रशिक्षण देने के लिए पाकिस्तान बुला रहे थे और वह जाने के लिए तैयार भी था। नदीम के मोबाइल से आइईडी बनाने बनाने का भी पूरा कोर्स बरामद हुआ है। 

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुकाबिक नदीम फर्जी नामों से सोशल मीडिया पर सक्रिय था। उसने गुमनाम हमसफर और मेदिमराव के नाम से फेसबुक पर आईडी बना रखी थी। इंस्टाग्राम पर वह alibhal_999 और ट्विटर पर @inshadnnadeem, @innocent313313 की आईडी से सक्रिय था। यूट्यूब पर उसके चैनल का नाम BasitKhan था। टेलीग्राम पर वह bagi और shssdjdnd नामों से सक्रिय था।

इस मामले में  उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने एक प्रेस नोट भी जारी किया जिसमें कहा गया  है, “नदीम के सेलफोन की प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को एक पीडीएफ दस्तावेज़ मिला – एक्सप्लोसिव कोर्स फ़िडे फोर्स। पुलिस ने जैश और अन्य आतंकी संगठन के सदस्यों के साथ नदीम का वॉयस मैसेज और वॉयस चैट भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान नदीम ने स्वीकार किया कि वह व्हाट्सएप सहित सोशल मीडिया के जरिए जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकी संगठनों के सदस्यों के संपर्क में था।”

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पड़ी की थी। जिसके बाद वह मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई थीं। नुपूर शर्मा के खिलाफ देश के कई हिस्सों में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले को लेकर देश भर में हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशजैश-ए-मोहम्मदक्राइम न्यूज हिंदीसहारनपुरSaharanpur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली