लाइव न्यूज़ :

जयपुरः पति मस्तान चीता को शराब पिलाकर गला रेता, पत्नी जनता और प्रेमी बशीर खान अरेस्ट, ऐसे रचा चक्रव्यूह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2025 17:49 IST

Jaipur: जनता और बशीर खान एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे तथा कुछ समय पहले वह उसके साथ भाग गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।मस्तान को खत्म करने की साजिश रची।नशे में धुत होने पर चाकू से गला रेत दिया।

Jaipur:राजस्थान के अजमेर जिले में एक युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी एवं एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी युवक इस महिला का कथित प्रेमी है। अजमेर की जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि मंगलवार को नसीराबाद के पास मस्तान चीता का शव मिला तथा जांच के बाद उसकी पत्नी जनता (29) और बशीर खान (29) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि जनता और बशीर खान एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे तथा कुछ समय पहले वह उसके साथ भाग गई थी।

जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने उन्हें (जनता एवं बशीर को) ढूंढ निकाला था और जनता फिर से अपने पति बशीर के साथ रहने लगी। उन्होंने बताया, “ (इसी बीच) महिला ने अपने प्रेमी बशीर के साथ मिलकर मस्तान को खत्म करने की साजिश रची।

मस्तान को कुछ पैसों की जरूरत थी और पैसे उधार देने के बहाने बशीर ने उसे सोमवार शाम नसीराबाद रोड के पास बुलाया। जब दोनों मिले तो उन्होंने साथ में शराब पी। साजिश के मुताबिक बशीर ने कम शराब पी और मस्तान को ज्यादा शराब पिलाई।” पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मस्तान के नशे में धुत होने पर बशीर ने चाकू से उसका गला रेत दिया।

लेकिन अधिक नशे में होने के कारण वह (मस्तान) अपना बचाव नहीं कर सका । उन्होंने बताया कि जनता और बशीर की संलिप्तता की ओर इशारा करने वाले सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उन दोनों को हिरासत लिया और पूछताछ की। राणा ने बताया, ‘‘महिला हत्या की साजिश रचने में शामिल थी। मामले की जांच की जा रही है। किसी अन्य व्यक्ति के शामिल पाए जाने पर उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरराजस्थानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए