लाइव न्यूज़ :

एक साल से नाबालिग लड़की से रेप कर रहे थे दो भाई 60 वर्षीय भाग्यधर और 58 वर्षीय पंचानन दास, 7 माह की गर्भवती पीड़िता, घटना को दबाने के लिए पैसे की पेशकश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2025 13:21 IST

पीड़िता के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि जब मामला स्थानीय पंचायत के पदाधिकारी को बताया तो घटना को दबाने के लिए पैसे की पेशकश की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

Open in App
ठळक मुद्देतीन व्यक्तियों के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो कानून की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। दोनों भाइयों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।पीड़िता अभी जिला मुख्यालय अस्पताल में गंभीर हालत में उपचाराधीन है।

जगतसिंहपुरः ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का बलात्कार करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। पीड़िता के पिता द्वारा कुजंग थाने में दर्ज करायी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी भाग्यधर दास (60) और पंचानन दास (58) पिछले एक वर्ष से नाबालिग का कथित तौर पर बलात्कार कर रहे थे और अब वह सात माह की गर्भवती है। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी एक मठ (आश्रम) में कार्यरत थे, जहां पीड़िता अक्सर जाया करती थी। पीड़िता के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने यह मामला स्थानीय पंचायत के एक पदाधिकारी को बताया तो उसने घटना को दबाने के लिए उन्हें पैसे की पेशकश की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

तिर्तोल के उप संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) चिन्मय राउत ने बताया कि तीन व्यक्तियों के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो कानून की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। यह घटना जगतसिंहपुर जिले में ही 18 वर्षीय एक युवती के सामूहिक बलात्कार की घटना के चार दिन बाद सामने आयी है। पीड़िता अभी जिला मुख्यालय अस्पताल में गंभीर हालत में उपचाराधीन है।

उप्र के शाहजहांपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी रिक्शा चालक गिरफ्तार

शाहजहांपुर जिले के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी रिक्शा चालक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी आसिफ (22) कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा को पिछले एक साल से स्कूल पहुंचाता था।

15 जुलाई को वह छात्रा को स्कूल ले जाने के बजाय बाड़ी गांव के पास जंगल में ले गया और शादी का झांसा देकर कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने छात्रा की कथित तौर पर पिटाई भी की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस घटना के बारे में घर में किसी को जानकारी देने पर पीड़िता को जान से मारने की भी धमकी भी दी।

इसी डर के कारण छात्रा ने घर में किसी को भी इस घटना की जानकारी नहीं दी, लेकिन गुमसुम रहने लगी जिसके बाद मां द्वारा जोर देकर पूछने पर उसने इस घटना की जानकारी दी। द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बृहस्पतिवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती