लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Rape: जबलपुर में 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, शादी में जाते वक्त हुई किडनैप; आरोपी फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2025 19:15 IST

Madhya Pradesh Rape: पुलिस ने बताया कि जबलपुर, मझगवां में अज्ञात आरोपियों ने 4 साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया।

Open in App

Madhya Pradesh Rape:  मध्यप्रदेश के जबलपुर में चार साल की बच्ची के साथ अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना मझगवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 अप्रैल की रात को हुई। मझगवा थाना प्रभारी धन्नू सिंह ने बताया, "लड़की एक शादी समारोह में जाने के लिए तैयार होकर घर से निकली थी। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही वह लापता हो गई और फिर उसके परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। रात करीब 10 बजे उसे घर से महज 200 मीटर की दूरी पर पाया गया। उसके निजी अंगों पर चोट के निशान थे।"

सिंह के अनुसार, लड़की को जबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

टॅग्स :दुष्कर्मजबलपुरMadhya Pradesh Policeरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो