लाइव न्यूज़ :

आईपीएस वाई पूरन कुमार आत्महत्याः आईएएस पत्नी अमनीत से मिलने पहुंचे सीएम सैनी, सुसाइड नोट में ‘वरिष्ठ अधिकारियों’ का नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2025 16:57 IST

IPS Y Puran Kumar suicide: जापान की तीन दिवसीय यात्रा से लौटने के तुरंत बाद सैनी ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की।

Open in App
ठळक मुद्देसैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल जापान यात्रा पर गया था जिसमें अमनीत भी शामिल थीं।आयुक्त एवं सचिव हैं। अपने पति की मृत्यु की खबर सुनकर बुधवार को भारत लौट आईं।आवास के भूतल के एक कमरे में मृत मिले थे। उनके शरीर पर गोली लगी थी।

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बृहस्पतिवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार के सरकारी आवास पर पहुंचे, जिनके पति भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी वाई पूरन कुमार ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। जापान की तीन दिवसीय यात्रा से लौटने के तुरंत बाद सैनी ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल जापान यात्रा पर गया था जिसमें अमनीत भी शामिल थीं।

इसके फौरन बाद सैनी चंडीगढ़ में सेक्टर 24 स्थित अमनीत कुमार के आवास पहुंचे और शोक जताया। अमनीत कुमार वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी और हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव हैं। वह अपने पति की मृत्यु की खबर सुनकर बुधवार को भारत लौट आईं।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुमिता मिश्रा और कुछ अन्य आईएएस अधिकारी सैनी के साथ अमनीत के आवास पर पहुंचे। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार (52) अपने सेक्टर 11 स्थित आवास के भूतल के एक कमरे में मृत मिले थे। उनके शरीर पर गोली लगी थी।

सूत्रों के अनुसार, पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में कुछ ‘वरिष्ठ अधिकारियों’ का नाम लिया और पिछले कुछ वर्षों में उन्हें झेलनी पड़ी ‘मानसिक प्रताड़ना’ और अपमान का विवरण दिया। पूरन कुमार अधिकारियों के अधिकारों, वरिष्ठता और अन्य मुद्दों से संबंधित मामलों में अपने हस्तक्षेप के लिए जाने जाते थे।

उन्हें हाल में रोहतक के सुनारिया में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) के महानिरीक्षक के रूप में तैनात किया गया था। अमनीत पी कुमार ने बुधवार को एक पुलिस शिकायत में दावा किया कि उनके पति की मौत उच्च पदस्थ अधिकारियों द्वारा ‘सुनियोजित उत्पीड़न’ का परिणाम थी।

उन्होंने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर और एक अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया।

प्रयासों के बावजूद दोनों अधिकारियों से फोन पर संपर्क नहीं हो सका। चंडीगढ़ पुलिस ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की एक टीम ने भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए थे जिनमें वह हथियार भी शामिल है जिसका उपयोग पूरन कुमार ने कथित तौर पर खुद को गोली मारने के लिए किया था।

सूत्रों ने बताया कि कुमार ने आठ पन्नों का टाइप किया हुआ और हस्ताक्षरित 'अंतिम नोट' छोड़ा, जिसका शीर्षक उन्होंने यह दिया था: "अगस्त 2020 से हरियाणा के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा जाति आधारित भेदभाव, लक्षित मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और अत्याचार जो अब असहनीय है।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनायब सिंह सैनीचंडीगढ़हरियाणाIPS
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे रोहन ने लिया पिता बहादुर चौहान के मर्डर का बदला?, कासन गांव में पैरोल पर छूटे एनएसजी के पूर्व कमांडो और 'हत्यारे' सुंदर फौजी को गोलियों से भूना?

क्राइम अलर्टट्यूशन टीचर से पढ़ते-पढ़ते प्यार कर बैठी 20 वर्षीय गुलअफसा प्रवीण, परिजनों को रिश्ते की भनक लगी तो भागकर रचाई शादी

क्राइम अलर्ट"ब्लैक स्पॉट" और रफ्तार, कैमरे में कैद?, श्रद्धालुओं की कार 200 फुट गहरी खाई में गिरी?, जिंदा जलकर 2 मरे, वीडियो

क्राइम अलर्टगली से गुजर रही बुर्का पहनी महिला को पीछे से पकड़ा और प्राइवेट पार्ट से छुआ?, यौन उत्पीड़न का चौंकाने वाला वीडियो

क्राइम अलर्टवैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे, 15 मिनट में कार खाक, 5 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहा 1 शख्स, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टHoneymoon Murder Case: एक छोटी सी गलती और बदल गया राजा हत्याकांड का पूरा सच? जानें कैसे सोनम को 11 महीने बाद मिली जमानत

क्राइम अलर्टबाथरूम में गिरी मां नाहिदा परवीन और मौत, बेटी ने रिश्तेदार को किया फोन?, 4500000 रुपये के लिए प्रेमी अरबाज के साथ मिलकर तकिए से गला घोंटकर हत्या की?

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार में सत्ता परिवर्तन होते ही पुलिस ने बदला रंग, अपराधियों को दे रही है गोलियों से जवाब, 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर

क्राइम अलर्टधार दुर्घटनाः पिकअप में सवार 12 मजदूरों की मौत, 13 लोग घायल, 8 से 10 बच्चे भी शामिल