लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने स्मृति ईरानी व उनके सहयोगी पर लगाया बड़ा आरोप, कोर्ट ने पुलिस से सीलबंद लिफाफे में मांगी रिपोर्ट

By अनुराग आनंद | Updated: February 7, 2021 07:53 IST

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी और उनके सहयोगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वर्तिका की याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तिका सिंह के अधिवक्‍ता रोहित त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ एमपी-एमएलए अदालत में मामला चल रहा है।न्‍यायाधीश पीके जयंत ने क्षेत्राधिकार मामले में निर्णय सुनाते हुए पुलिस से सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

सुल्तानपुरजिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत (एमपी-एमएलए कोर्ट) ने शनिवार को मुसा‍फ‍िरखाना पुलिस को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी और दो अन्‍य के खिलाफ दायर वाद में सीलबंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।

वर्तिका सिंह के अधिवक्‍ता रोहित त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ एमपी-एमएलए अदालत में चल रहे मामले में शनिवार को न्‍यायाधीश पीके जयंत ने क्षेत्राधिकार मामले में निर्णय सुनाते हुए पुलिस से सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष आख्‍या प्रस्‍तुत करने का आदेश दिया है।

रोहित त्रिपाठी ने बताया, '' वर्तिका सिंह के प्रार्थना पत्र को स्‍वीकार करते हुए अदालत ने 10 फरवरी को अमेठी जिले के मुसाफ‍िरखाना थाने की पुलिस को सील बंद लिफाफे में अदालत के समक्ष आख्‍या प्रस्‍तुत करने का आदेश दिया है।''

महिला आयोग की सदस्य बनाने के नाम पर रुपये की मांग की गई-

उल्‍लेखनीय ह‍ै कि अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ वर्तिका सिंह द्वारा एमपी/एमएलए अदालत में केंद्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाने के नाम पर केंद्रीय मंत्री ईरानी के कथित सहयोगी द्वारा पहले एक करोड़ रुपये और फ‍िर 25 लाख रुपये की मांग करने व उनकी छवि को धूमिल करने का आरोप लगाते हुए स्मृति ईरानी व उनके कथित निजी सचिव विजय गुप्ता एवं सहयोगी डॉ रजनीश सिंह के खिलाफ वाद दायर किया है।

स्मृति ईरानी के एक सहयोगी पर अश्‍लील बातचीत करने का भी लगाया आरोप-

वर्तिका ने ईरानी के एक सहयोगी पर अश्‍लील बातचीत करने का भी आरोप लगाया था। इससे पहले 23 नवंबर,2020 को विजय गुप्‍ता ने मुसाफ‍िरखाना पुलिस थाने में वर्तिका सिंह और एक अन्‍य व्‍यक्ति के खिलाफ छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस पर वर्तिका सिंह ने दावा किया कि उन्‍होंने भ्रष्‍टाचार उजागर करने की धमकी दी तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :स्मृति ईरानीसुल्तानपुरकेसकोर्टअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने