लाइव न्यूज़ :

Indore: पुलिस से इतना डर की युवक ने की आत्महत्या, इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2026 15:28 IST

Indore: पुलिस ने गुंडे-बदमाशों के खिलाफ अभियान तेज किया है

Open in App

Indore: गुंडे-बदमाशों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के बीच एक 23 वर्षीय युवक की रहस्यमयी मौत ने सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि रात के गश्त में पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मारा, जिससे घबराकर वह पांचवीं मंजिल से कूद गया। युवक का शव जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक राज (23), पुत्र मनोज, ताप्ती परिसर, चंदन नगर, थाना क्षेत्र का निवासी था।

परिजनों के मुताबिक, राज पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और उसे सांस लेने में तकलीफ भी रहती थी। बुधवार रात करीब तीन बजे घर में घबराहट महसूस होने पर वह नीचे उतरकर मोहल्ले में टहलने लगा। पहले कॉलोनी गार्ड ने उसे टोका, फिर गुंडा पकड़ अभियान में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी वहां पहुंच गई।

परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान राज ने पुलिस को अपनी पूरी जानकारी दी, लेकिन गश्ती दल के एक पुलिसकर्मी ने गुस्से में उसे थप्पड़ जड़ दिया और घर भेज दिया। घर लौटे राज बेहद डरे हुए थे। वह बार-बार कह रहे थे, "पुलिस मुझे बंद तो नहीं कर देगी?" कुछ ही देर बाद उन्होंने पांचवीं मंजिल से छलांग लगा ली।

सुबह शव मिलने पर हड़कंप मच गया।परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "राज निर्दोष था, सिर्फ सांस की दिक्कत के कारण घूम रहा था। थप्पड़ ने उसे तोड़ दिया।"

पुलिस ने गुंडे-बदमाशों के खिलाफ अभियान तेज किया है, लेकिन इस घटना ने गश्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच चल रही है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। फिलहाल मामला आत्महत्या का दर्ज किया गया है।

टॅग्स :इंदौरMadhya PradeshMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो