लाइव न्यूज़ :

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने पकड़ा अवैध हथियारों की तस्करी का बड़ा जखीरा, 40 पिस्टल, 36 मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 1, 2022 18:23 IST

पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मानपुर से एक i20 कार में अवैध हथियार ले जाए जा रहे है।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने  i20 कार जब्त कर उसकी तलाशी ली तो उसमे से 40 अवैध पिस्टल, 36 मैगजीन 05 जिंदा कारतूस मिलेअज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 353, 427, 34 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

इंदौर: हरियाणा पासिंग कार से अवैध हथियारों का एक बड़ा जखीरा इंदौर पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए जखीरे में 40 अवैध पिस्टल, 36 मैगजीन 05 जिंदा कारतूस मिले है। कार में सवार सौदागर पुलिस से सामना होने पर जंगल के पास कार छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस साल पुलिस अभी तक कुल 35 प्रकरणों में 73 आरोपियों से 189 अवैध फायर आर्म्स, 767  कारतूस, 590 अधबनी बैरल, 36 मैगजीन सहित अवैध हथियार बनाने के औजार तथा सामग्री आदि बरामद कर चुकी है।

पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मानपुर से एक  i20 कार में अवैध हथियार ले जाए जा रहे है। इस सूचना पर टीम ने राऊ गोल चौराहे पर नाकाबंदी कर आरोपियों की कार को रोकने की कोशिश की तो कार में सवार बदमाशों ने पुलिस के शासकीय वाहन को सामने से टक्कर मारते हुए वापस मानपुर की ओर भागे।

पुलिस टीम ने उनका लगातार पीछा किया। वहीं आसा-पास के जिले की पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस की घेराबंदी और नाकाबंदी को देखते हुए बदमाश वापस खलघाट की ओर भागे। खलघाट बेरियर पर पुनः उक्त बदमाशों को रोकने के लिए नाकाबंदी की गई लेकिन इस बार भी  पुलिस वाहन और बेरीकेट्स को टक्कर मारकर भाग निकले। 

बड़वाह, धामनोद एवं सनावद थानों की मदद से पीछा कर रही इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस से बचने के लिए अंततः सनावद थाने के खुदगांव क्षेत्र में बदमाश कार को छोड़कर घने जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने  i20 कार जब्त कर उसकी तलाशी ली तो उसमे से 40 अवैध पिस्टल, 36 मैगजीन 05 जिंदा कारतूस मिले। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 353,427,34 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :इंदौरCrime Branch
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टग्रुप-डी में नौकरी लगा दूंगा, 25 लाख दो?, 25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, दंपति जेसन डिसूजा और लवीना अरेस्ट, न्यायाधीशों के जाली हस्ताक्षर और फर्जी नियुक्ति पत्र जारी?

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई