लाइव न्यूज़ :

इंडिगो विमान में एयर होस्टेस और क्रू मेंबर के साथ नशेड़ी युवकों ने किया बदसलूकी, दिल्ली से पटना आए नशे में धुत दो यात्री अरेस्ट, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2023 14:45 IST

पटना हवाई अड्डा थाना प्रभारी रॉबर्ट पीटर ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी नितिन और रोहित राज्य की राजधानी पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर हाजीपुर के रहने वाले हैं और रविवार देर रात वे एक उड़ान से पटना पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रियों का ‘ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट’ (सांस के जरिए शराब सेवन की पुष्टि की जांच) किया गया।नशे की हालत में विमान में सवार हुए थे।मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

पटनाः बिहार पुलिस ने दिल्ली से आए एक उड़ान में दो यात्रियों के नशे में होने की एयरलाइन की शिकायत के बाद विमान के पटना पहुंचने पर आरोपी यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। अभी हाल ही में न्यूयॉर्क से दिल्ली फ्लाइट में एक शख्स ने शराब पीकर महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था।

यह घटना अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि अब दिल्ली से पटना आ रहे इंडिगो विमान में एयर होस्टेस और क्रू मेंबर के साथ नशेड़ी युवकों के द्वारा बदसलूकी किये जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, दिल्ली से पटना आनेवाली इंडिगों की फ्लाइट में रविवार की देर शाम शराबियों ने जमकर हंगामा किया।

इन यात्रियों को जब एयर होस्टेस और पायलट ने समझाने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट और बदलसूकी की गई। जिसके बाद पटना एयरपोर्ट पर दो आरोपी यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी शराब पीकर इंडगो की फ्लाइट 6ई-6383 में चढ़े थे।

जब विमान ने उड़ान भरी तो शराब के नशे में धुत 3 युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होने लगी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एयर होस्टेस ने समझाने की कोशिश की तो नशे में धूत युवक बदसलूकी करने लगे। जिसके बाद पायलट भी बचाव के लिए आये, जिसके साथ मारपीट की गई। हंगामा कर रहे युवक खुद को बड़े राजनीतिज्ञों का रिश्तेदार बता रहे थे।

पटना पहुंचने पर इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों की दी गई, जिसके बाद सीआईएसएफ ने नितिन और रोहित को पकड़कर एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया, जबकि पिंटू नाम का एक युवक फरार हो गया। आरोपियों की ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराई गई, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। तीनों वैशाली के रहने वाले बताए जाते हैं। शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच एयरपोर्ट थाना की पुलिस कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीIndigo Airlinesबिहारपटनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह