लाइव न्यूज़ :

US: प्लेन में सहयात्री के साथ यौन उत्पीड़न, भारतीय मूल के शख्स पर लगा आरोप; जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2025 10:40 IST

US:  भावेशकुमार दहयाभाई शुक्ला, एक भारतीय मूल के व्यक्ति, पर एक अमेरिकी संघीय अदालत में यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है, जो कि विमान में हुई एक घटना के लिए है.

Open in App

USअमेरिका में भारतीय मूल के एक नागरिक पर एक घरेलू उड़ान में अपनी सहयात्री के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। संघीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मोंटाना के संघीय अभियोजक कर्ट एल्मे ने तीन अप्रैल को एक बयान में कहा कि न्यू जर्सी के लेक हियावथा निवासी भावेश कुमार दहिया भाई शुक्ला पर मोंटाना से टेक्सास की उड़ान में सहयात्री का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

बयान में कहा गया, ‘‘अगर भावेश दोषी पाया जाता है तो उसे दो साल जेल की सजा हो सकती है, ढाई लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है और रिहाई के बाद भी कम से कम पांच साल निगरानी में रहना पड़ सकता है।’’ भावेश को 17 अप्रैल को अदालत में पेश होना है।

अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय मामले की पैरवी कर रहा है। बयान में कहा गया कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई), यूनाइटेड स्टेट्स इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (आईसीई) और ‘डलास फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ पुलिस ने मामले की जांच की है। 

टॅग्स :USभारतयौन उत्पीड़नsexual harassment
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला