लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीकी टीम की जीत के बाद आई कप्तान फाफ डु प्लेसिस के लिए बुरी खबर

By IANS | Updated: January 18, 2018 15:06 IST

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के लिए बुरी खबर आई।

Open in App

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर धीमी ओवर गति के कारण बुधवार को मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना लगाया गया। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 135 रनों से हरा दिया। इसी मैच के दौरान डु प्लेसिस की टीम को धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने डु प्लेसिस की टीम को तय समय से दो ओवर कम करने का दोषी पाया।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, "आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5.1 के मुताबिक, खिलाड़ी अगर धीमी ओवर गति के दोषी पाए जाते हैं तो प्रत्येक ओवर के हिसाब से उन पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है जबकि उनके कप्तान पर दोगुना जुर्माना लगाया जाता है।"

आईसीसी ने एक बयान में कहा, "इस कारण डु प्लेसिस पर 40 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है जबकि उनके खिलाड़ियों पर 20 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है।"

बयान के मुताबिक, "अगर दक्षिण अफ्रीका अगले 12 महीने के अंदर ओवर गति पर इस तरह का उल्लंघन दोबारा करती है तो उसके कप्तान को निलंबन का सामना करना पड़ेगा।"

डु प्लेसिस ने अपनी गलती मान ली है और सजा को कबूल कर लिया है इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। डु प्लेसिस पर यह आरोप मैदानी अंपायर माइकल गॉफ, पॉल राइफल, तीसरे अंपायर रिचर्ड केटलबोरो और चौथे अंपायर अल्लाउद्दीन पालेकर ने लगाए।

टॅग्स :भारत Vs दक्षिण अफ्रीकाभारत का दक्षिण अफ्रीका दौराफाफ डु प्लेसिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA Highlights: 187 रन के जवाब में 111 पर ढेर भारत, साउथ अफ्रीका की शानदार जीत

क्रिकेटIND vs SA: मिलर और स्टब्स का तूफान, साउथ अफ्रीका ने बनाया 187 रनों का स्कोर

क्रिकेट5 पारी में 135 रन, कप्तान फाफ डुप्लेसी बाहर, जोबर्ग सुपर किंग्स को बड़ा झटका

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

क्रिकेट16 गेंद… और तूफान! हार्दिक पांड्या ने SA के खिलाफ मचा दिया कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला