लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़: भाई-बहन का आरोप, पिता को आत्महत्या के लिए किया गया मजबूर, कार्रवाई नहीं होने पर जान देने की धमकी

By प्रिया कुमारी | Updated: August 13, 2020 13:24 IST

यूपी के अलीगढ़ में भाई-बहन ने अपने पिता के मौत के बाद पुलिस से इंसाफ की मांग की है, दोनों बच्चों ने वीडियो शेयर कर कहा है कि अगर उनके पिता के हत्यारे को नहीं पकड़ा गया तो वो दोनों अपनी जान दे देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाई बहन ने अपने पिता के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की है। दोनों ने कहा है कि अगर हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो दोनों अपनी जान दे देंगे।

अलीगढ़ में टप्पल क्षेत्र के ग्राम पंचायत हजियापुर के गांव मजरा बलुआपुर के रहने वाले भाई-बहन ने अपने पिता की आत्महत्या को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद भी जान दे देने की धमकी दी है। इनका आरोप है कि पिता को आत्महत्या के लिए उकसाया गया। इन्होंने कहा है कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 72 घंटों में खुद भी जान दे देंगे।

दोनों भाई बहनों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पिता ने 8 दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। पिता कृष्णदत्त शर्मा क्षेत्र के इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। कॉलेज के प्रिंसिपल और अन्य अधिकारियों के उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।

वीडियो में भाई बहन कह रहे हैं कि पुलिस के पास जाते हैं तो उनको भगा दिया जाता है। इसलिए अगले 72 घंटों में अगर उनके पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वह खुद आत्महत्या कर लेंगे।

मरने से पहले शर्मा ने बताया था कि वेतन भुगतान के लिए उपस्थिति दर्ज करने के नाम पर प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल और बाबू धर्मवीर ने दो लाख रूपये की मांग की थी, पैसे न देने पर उनलोगों ने पिटाई की थी। इसके बाद शर्मा जी घर चले और घर जाने के बाद उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

बच्चों ने अपने पिता के मौत के लिए इंसाफ की मांग की है। अगले दिन, पुलिस ने घटना के एक दिन बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। हालांकि, मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। “मैंने बच्चों से बात की और उन्हें चल रही जांच के बारे में बताया। मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। शर्मा के एक रिश्तेदार ने बताया है कि शर्मा ने मुझे मौत से पहले बताया कि प्रिंसिपल और क्लर्क उसे परेशान कर रहे थे और लगातार पैसे की मांग कर रहे थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअलीगढ़क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार