लाइव न्यूज़ :

यूपी में पिता ने पैसे नहीं होने पर मोबाइल दिलाने से किया इनकार, तो 16 वर्षीय बेटे ने कर ली आत्महत्या

By अनुराग आनंद | Updated: January 4, 2021 11:12 IST

यूपी के कानपुर में पिता ने पैसे नहीं होने पर बेटे को नया मोबाइल फोन खरीदकर देने से इनकार किया, तो 16 वर्षीय लड़के ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि मृतक किशोर की पहचान सत्यम द्विवेदी के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था।पिछले कुछ दिनों से वह अपने पिता से नया मोबाइल फोन खरीद कर देने के लिए कह रहा था।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बेहद दुखद घटना घटी है। इस घटना ने साबित कर दिया है कि किस तरह से मोबाइल फोन आज के समय में बच्चों की जान के लिए आफत बन गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के एक 16 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जब उसके पिता ने उसे पैसों की किल्लत की बात समझाते हुए एक नया एंड्रॉइड मोबाइल फोन खरीदने से मना कर दिया।

पुलिस ने कहा कि मृतक किशोर की पहचान सत्यम द्विवेदी के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। पिछले कुछ दिनों से वह अपने पिता से नया मोबाइल फोन खरीद कर देने के लिए कह रहा था। किशोर के पिता ने उसे बताया कि इस समय वह वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहे हैं, ऐसे में वे फोन के लिए पैसे नहीं दे सकते हैं। साथ ही पिता ने बेटे को समझाया कि वह कुछ समय बाद उसे एक नया मोबाइल फोन दिला देंगे।

किशोर ने इस घटना को कैसे अंजाम दिया-

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, शनिवार को लड़के ने एक बार फिर से अपनी मांग दोहराई। लेकिन, जब उसके माता-पिता ने वित्तीय बाधाओं का हवाला देते हुए उसकी मांग को ठुकरा दिया, तो लड़के ने खुद को उसके कमरे में बंद कर लिया।

जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो उसकी मां सुलेखा कमरे के अंदर गई और उसे लटका पाया। इसके बाद किशोर की मां जोर-जोर से चिल्लाने लगी और उसने जल्दी से अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को सूचित किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि किशोर लड़के के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच चल रही है।

एक अन्य घटना में महिला सब इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या-

बता दें कि उत्तर प्रदेश के अन्य मामले में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर पुलिस स्टेशन में तैनात एक महिला सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ने अपने सरकारी आवास पर सीलिंग फैन से कथित तौर पर फांसी लगा ली। महिला ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने इस कदम के लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?