लाइव न्यूज़ :

बिहार: कैमूर में डिप्टी एसपी पर महिला सब इंस्पेक्टर ने लगाया अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, डीआईजी ने किया निलंबित, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 21, 2023 15:00 IST

बिहार के कैमूर जिले के मोहनियां में तैनात डिप्टी एसपी ने महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर को कथिततौर पर भेजा अश्लील मैसेज, जांच के बाद डीआईजी ने किया सस्पेंड

Open in App
ठळक मुद्देकैमूर में तैनात डिप्टी एसपी ने महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर को कथिततौर पर भेजा अश्लील मैसेजशाहाबाद रेंज के डीआइजी ने जांच के आधार पर डिप्टी एसपी फैज़ अहमद खान को किया निलंबितडिप्टी एसपी महिला एसआई को एसएचओ बनाने के बदले यौन संबंध बनाने के लिए कहता था

पटना: बिहार के कैमूर जिले के मोहनियां में तैनात डिप्टी एसपी पर विभाग में कार्य करने वाली महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने कथिततौर पर अश्लील मैसेज करके तंग करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार महिला पुलिस अधिकारी ने इस घटना की शिकायत उपर के वरिष्ठ अधिकारियों से की।

जिसके बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले की पड़ताल की गई और प्रथम दृष्टया मामले में सत्यता पाने के बाद शाहाबाद रेंज के डीआइजी ने विभागीय कार्रवाई करते हुए डिप्टी एसपी फैज़ अहमद खान को निलंबित करने का आदेश दिया है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार मामले में कैमूर के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि जिले के मोहनिया क्षेत्र में तैनात उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) फैज़ अहमद खान को आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) द्वारा एक महिला पुलिस उप निरीक्षक के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया है।

पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने कहा, "महिला एसआई ने मुझे अपनी शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एसडीपीओ खान उसके मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेजते थे और उसे थाने का एसएचओ बनाने के बदले यौन संबंध बनाने के लिए कहते थे।

उन्होंने बताया कि एसडीपीओ खान ने कथित तौर पर महिला एसआई को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित किए जाने के बाद भी यौन उत्पीड़न किया। चूंकि मामले में आरोपी पुलिस विभाग में वरीय अधिकारी था।

इस कारण से महिला एसआई ने मामले की जानकारी सीधे कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा को इसकी जानकारी दी और एसडीपीओ खान से जान का खतरा बताते हुए अपने लिए सुरक्षा की मांग की।

महिला एसआई द्वारा लिखित शिकायत किये जाने पर एसपी ललित मोहन शर्मा ने मामले में फौरन एक्शन लेते हुए विशाखा गाइडलाइन के तहत कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने के लिए गठित आईसीसी को जांच का आदेश दिया।

घटना की जांच के लिए भभुआ की महिला थाने की एसएचओ और एक सीनियर डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में बनी आईसीसी ने जांच के दौरान महिला एसआई के आरोपों को सही पाया और अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा को सौंप दी।

इसके बाद एसपी ललित मोहन शर्मा ने उस रिपोर्ट को शाहाबाद डीआइजी को भेज दी, जिन्हें सब-इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है।

एसपी शर्मा ने कहा कि डीआइजी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर फौरन एसडीपीओ खान को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई करने और कैमूर से स्थानांतरण की अनुशंसा करते हुए पुलिस मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।

टॅग्स :Bihar Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो