लाइव न्यूज़ :

हरियाणा से गाड़ी लूटकर भागते बदमाश दिल्ली के द्वारका में पकड़े गए, 100 किलोमीटर तक पुलिस ने किया पीछा

By प्रिया कुमारी | Updated: July 23, 2020 12:01 IST

दिल्ली से कार लूटकर भाग रहे कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लगभग 100 किलोमीटर तक बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के द्वारका जिले में पुलिस ने हरियाणा से गाड़ी को लूट कर भागते 3 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है।पुलिस 100 किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा करती रही, करीब 50 सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले

दिल्ली के द्वारका जिले में पुलिस ने हरियाणा से गाड़ी को लूट कर भागते 3 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लगभग 100 किलोमीटर तक पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया जिसके बाद ये बदमाश पकड़ में आएं, करीब 50 सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद इस बदमाश गैंग का खुलासा हुआ।

द्वारका के डीसीपी एंटो अल्फोंस ने बताया कि जिन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान प्रशांत  दहिया, मनोज सेहरावत और दीपक तोमर के नाम से हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दो लुटी हुई कार, एक मोटरसाइकिल, दो सॉफिस्टिकेटेड पिस्टल , एक लूटा हुआ लैपटॉप और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक 17-18 जुलाई की रात बदमाशों ने द्वारका सेक्टर 9 में एक घर से लूटपाट कर शख्स को घायल कर दिया था। घायल शख्स को भर्ती कराया गया।  उधर बदमाशों ने लूटी हुई कार भागना शुरू किया कि पुलिस की टीम भी पीछे  भागने लगी पुलिस की गाड़ी को पीछे देख जल्दबाजी में यू टर्न मोड़ने के चक्कर में बदमाशों की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। मौके पर उस कार को छोड़ बदमाश आई-20 गाड़ी से भागे। 

बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को डैमेज कर दिया था

पुलिस आई-20 का पीछा करते हुए हरियाणा तक पहुंच गई। वहां पर बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर डैमेज कर दिया और लूटी हुई गाड़ी को छोड़कर भाग निकले। लेकिन पुलिस ने भी पकड़ने की ठान ली थी। पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे की जांच की और पता लगाया। उसके बाद फिर पुलिस की टीम ने पोचनपुर में रेड मारा और तीन बदमाशों को दबोच लिया। 

पूछताछ में पता चला कि ये बदमाश द्वारका सेक्टर-23 में रहने वाले किसी शख्स की हत्या करने की प्लानिंग कर रहे थे। उसे मारने के लिए हथियार के जुगाड़ करने में लगे हुए थे। पुलिस ने इस मामले में तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ चौथे बदमाश की तलाश जारी है। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो