लाइव न्यूज़ :

बिहार के बेगूसराय जिले में दबंगों ने युवक को सरसो चोरी के आरोप में पहले पीटा और फिर जिंदा जलाकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2019 18:38 IST

बताया जा रहा है कि मृतक सुमन कुमार उर्फ छोटू पर दबंगों ने सरसो चोरी करने का आरोप लगाया. इस बात को लेकर पहले केदार सिंह ने सुमन की जमकर पिटाई की.

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों का आरोप है कि केदार सिंह और नाटो सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया है.आरोपी रामबाबू, नाटो सिंह और केदार सिंह सभी आपस मे रिश्तेदार हैं.

बिहार के बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर लहरपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां एक युवक को सरसो चोरी के आरोप में न केवल पीटा गया बल्कि जिंदा जलाकर उसे मौत के घाट भी उतार दिया गया. हत्या का आरोप गांव के ही दबंगों पर लगा है.

सरसों चोरी के आरोप में हुई दरिंदगी 

बताया जा रहा है कि मृतक सुमन कुमार उर्फ छोटू पर दबंगों ने सरसो चोरी करने का आरोप लगाया. इस बात को लेकर पहले केदार सिंह ने सुमन की जमकर पिटाई की. इसके बाद नाटो सिंह नामक शख्स ने भी युवक के घर जाकर उसकी पिटाई की और उसके शरीर पर मिट्टी का तेल छिडक कर आग लगा दिया. 

बाद में उसको सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां उसकी मौत हो गई. युवक की मां का आरोप है कि चोरी के आरोप में पहले युवक की जमकर पिटाई की गई फिर उसे जिंदा जलाकर मार डाला गया. लेकिन पुलिस इसे मारपीट के बाद आत्महत्या का मामला बता रही है. 

परिजनों का आरोप है कि केदार सिंह और नाटो सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. युवक की मां ने जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप दो लोगों पर लगाया है. फिलहाल पुलिस के हाथ इस मामले में खाली है और वो तहकीकात में जुटी है. 

एसपी का फोन डायवर्ट मोड में 

आरोपी रामबाबू, नाटो सिंह और केदार सिंह सभी आपस मे रिश्तेदार हैं. मृतक सुमन बेगूसराय पावर हाउस स्थित वार्ड नंबर 23 का रहने वाला था. इस संबंध में जब एसपी अवकाश कुमार से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नही हो सका. उनका फोन लगातार डायवर्ट मोड में रहा. 

टॅग्स :बेगूसराय लोकसभा सीटक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला