लाइव न्यूज़ :

आईआईटी मद्रास में छात्रा ने कैंटीन कर्मचारी पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 2, 2022 22:03 IST

आईआईटी मद्रास की छात्रा ने आरोप लगाया कि 24 जुलाई की रात में कैंपस की कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारी चंदन कुमार ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी मद्रास की छात्रा ने कैंपस के कैंटीन कर्मचारी पर लगाया यौन शोषण का आरोपचेन्नई पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी कैंटीन कर्मचारी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया बीते कुछ दिनों में आईआईटी मद्रास में छात्राओं के साथ यौन शोषण की कई वारदात हुई है

चेन्नई: आईआईटी मद्रास की एक छात्रा ने कैंपस में चलने वाली कैंटीन के कर्मचारी पर अपने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद कैंटीन में काम करने वाले 24 साल के कर्मचारी चंदन कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि चंदन कुमार ने कथित तौर पर 24 जुलाई रात में उनका उस समय यौन उत्पीड़न किया, जब वो अपने छात्रावास की ओर से जा रही थी।

छात्रा ने इस संबंध में अपने दोस्त को सारी बता बताई, जिसके बाद उन्होंने इस मामले में आईआईटी मद्रास के प्रबंधन और पुलिस के जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कैंटीन कर्मचारी चंदन कुमार की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में छात्रा की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी चंदन कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से आपराधिक बल का हमला) और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम की धारा 4 (महिला के उत्पीड़न के लिए जुर्माना) के तहत मामला दर्ज किया है।

छात्रा ने पुलिस को जो लिखित शिकायत दी है, उसमें बताया गया है कि बीते 24 जुलाई की रात वो साइकिल से अपने हॉस्टल लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी चंदन कुमार ने उस पर हमला कर दिया। छात्रा ने बताया कि उसके लिए यह हमला अप्रत्याशित था, इस कारण वो बहुत डर गई और उसी का फायदा उठाकर आरोपी चंदन कुमार ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

वहीं छात्रों का आरोप है कि बीते कुछ समय से आईआईटी मद्रास में छात्रओं के साथ यौन उत्पीड़न घटनाओं तेजी से बढ़ी हैं। जिसके कारण आईआईटी प्रबंधन को कई बार कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। पीड़िता के दोस्तों का कहना है कि चूंकि आरोपी कैंपस का ही कर्मचारी है। इसलिए छात्रों का कहना है कि प्रबंधन कर्मचारियों को बिना सुपरवाइजर के स्टूडेंट जोन में आने की परमिशन न दें।

वहीं पीड़िता के साथ हुए यौन हिंसा के बाद आईआईटी मद्रास के डीन ने छात्रो को जो सर्कुलर जारी किया है, उससे छात्र और गुस्से में हैं। डीन ने छात्रों को भेजे मेल में कहा है कि परिसर के भीतर छात्रों की गैर-जरूरी आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं लैब में भी छात्रों को सुपरिटेंडेंट की आज्ञा से प्रैक्टिकल करने की आजादी दी जाएगी। इसके लिए छात्रों को लैब सुपरिटेंडेंट को पहले से सूचित करना होगा।

वहीं साथ में डीन के मेल में यह भी कहा गया है कि छात्र यात्रा करने के लिए कैंपस में चलने वाली बस सेवा का लाभ उठाएं। जिससे यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना से बचा जा सके। मेल के अंत में छात्रों से कहा गया है कि आईआईटी चेन्नई का कैंपस एरिया लगभग 600 एकड़ में फैला हुआ है और कैंपस में फैले बड़े वन क्षेत्र के कारण सुरक्षा को बनाये रखना एक चुनौतीपूर्ण काम है।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नIIT Madrasक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी