लाइव न्यूज़ :

IIT खड़गपुर में छात्र ने की आत्महत्या, पिता ने कहा- "पढ़ाई को तनाव में था"

By आकाश चौरसिया | Updated: October 19, 2023 11:37 IST

पश्चिम बंगाल में स्थित आईआईटी खड़गपुर में पढ़ रहे छात्र ने रूम पर अपनी लटक कर जान दे दी। इस बात की जानकारी कोलकाता पुलिस ने दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे IIT खड़गपुर के चौथे साल के छात्र ने हॉस्टल में अपने कमरे में लटक कर जान दे दीपुलिस की जांच में इस बात की जानकारी सामने आई हैआईआईटी की यह ब्रांच पश्चिम बंगाल राज्य के अंदर आती है

नई दिल्ली: आईआईटी खड़गपुर में पढ़ रहे चौथे साल के छात्र ने हॉस्टल में अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी पुलिस की जांच में सामने आई है। आईआईटी की यह ब्रांच पश्चिम बंगाल राज्य के अंदर आती है। 

घटना पर अब मृतक के पिता ने सवाल करते हुए पूछा कि आईआईटी छात्रों के बीच इतना तनाव क्यों है?  उन्होंने यह भी बताया कि उनका बेटा एक प्रोजेक्ट को लेकर काफी टेंशन में था। बता दें कि छात्र तेलंगाना से ताल्लुक रखता है, जबकि वह आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष की ड्यूल डिग्री का कोर्स कर रहा था। 

वहीं, हिंदुस्ताम टाइम्स के अनुसार आईआईटी खड़गपुर ने कहा कि छात्र दो और लड़कों के साथ हॉस्टल में रात 7 बजकर 30 मिनट तक साथ में था। फिर एक छात्र शैक्षणिक गतिविधि के चलते 8 बजकर 30 मिनट पर वहां से निकल गया था। लेकिन, कुछ देर बाद लाल बहादुर शास्त्री हॉल के छात्र और कुछ और हॉस्टल के छात्र भी वहां पहुंचे तो पाया कि उसका कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद आनन-फानन में जब जोर से दरवाजा खोला गया तो पता चला कि वह फांसी पर लटक गया।

खड़गपुर पुलिस स्टेशन के सीनियर अधिकारी ने कहा, हमें अब तक कोई भी रिपोर्ट पीड़ित परिजन की ओर से इसे लेकर नहीं मिली है। लेकिन, पुलिस ने अब अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

वहीं, इससे पहले साल 2022 में फैजान अहमद भी हॉस्टल में मृत पाया गया था। लेकिन, उसके माता-पिता ने मर्डर का आरोप लगाते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया था। इसके बाद कोर्ट ने मर्डर केस को रजिस्टर्ड करने का आदेश दिया था और उसकी हत्या की जांच के लिए स्पेशल टीम भी गठित की थी। फैजान तीसरे वर्ष का मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र था।  

टॅग्स :क्राइमIITकोलकातातेलंगानाहाई कोर्टHigh Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम