लाइव न्यूज़ :

जरूरत हुई तो सीबीआई को सौंप दिया जाएगा सोनाली फोगाट मर्डर केस, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बयान

By शिवेंद्र राय | Updated: August 28, 2022 11:33 IST

गोवा में कर्लीज क्लब के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था कि सुधीर सांगवान और सुखविंदर सोनाली के साथ में पार्टी कर रहे थे। फुटेज में दिखा दोनों लोग सोनाली को जबरदस्ती कुछ खिला रहे थे। अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो केस सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसोनाली फोगाट की गोवा में हुई थी मौतगोवा के सीएम ने कहा- दोषियों को सजा जरूर मिलेगीहरियाणा के मुख्यमंत्री ने की सीबीआई जांच की मांग

नई दिल्ली: बीजेपी नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में गोवा को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बड़ा बयान दिया है। प्रमोद सावंत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनाली फोगट हत्याकांड के मामले में उनसे बात की है और गहन जांच का अनुरोध किया है। परिवार के सदस्यों के मिलने के बाद वह चाहते हैं कि इस केस की जांच सीबीआई करे। प्रमोद सावंत ने कहा कि मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। तमाम औपचारिकताओं के बाद आज जरूरत पड़ी तो सीबीआई को केस सौंप दिया जाएगा।

बता दें कि सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर के जांच कर रही है। इस मामले में गोवा पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में मुख्य आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह के अलावा, गोवा के कर्लिज रेस्टोरेंट का मालिक एडविन न्यून्स, ड्रग पैडलर दत्त प्रसाद गांवकर और रमा मांडरेकर शामिल हैं।

अब तक इस मामले की जांच गोवा पुलिस ही कर रही थी। सोनाली फोगाट की मौत के बारे में जानकारी देते हुए आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया था कि सोनाली फोगाट को कोई केमिकल दिया गया था जिसके बाद वो अपने काबू में नहीं थीं। घचना के दिन सुबह करीब 4:30 बजे आरोपी उन्हें टॉयलेट में लेकर गए और दो घंटे तक उन्हें वहीं रखा। पूछताछ में सुधीर और सुखविंदर इसका कोई जवाब वो नहीं दे पाए कि दो घंटे तक उन्होंने सोनाली के साथ क्या किया।

बता दें कि सोनाली के भाई रिंकू ढाका की तहरीर पर सोनाली के पीए सुधीर और उसके दोस्त सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। अपनी तहरीर में सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने सोनाली के दोनो सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद हत्या का केस दर्ज हुआ था। सोनाली के भाई रिंकु ढाका ने गोवा के अंजुना थाने में 4 पन्नो की तहरीर दी थी। इसमें कहा गया था कि पीए सुधीर सांगवान की नजर सोनाली की संपत्ति पर थी और उसने सोनाली को नशे की दवा खिलाकर उनके साथ बलात्कार भी किया था।

सोनाली के भाई ने अपनी तहरीर में बताया कि सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर से सोनाली की पहचान 2019 में चुनावों के दौरान ही हुई थी। सोनाली सुधीर पर भरोसा करने लगी थीं और उसे अपना पीए भी बना लिया था। रिंकू ढाका ने लिखा था कि सुधीर ने जल्दी ही सोनाली की हर चीज को नियंत्रित करना शुरू कर दिया। उसने सोनाली के पुराने नौकरों को काम से निकाल दिया। वह सोनाली के लिए खाना भी खुद ही बनाता था।

टॅग्स :सोनाली फोगाटगोवाप्रमोद सावंतमनोहर लाल खट्टरसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल