लाइव न्यूज़ :

2022 को रात 12 बजे घर में सो रहे परिवार को जलाया, पेट्रोल की बोतलें फेंक ली जान, बेटे मुहम्मद फैजल, बहू शीबा और 2 पोतियां मेहरीन और असना को जिंदा जलाकर मार डाला, 82 वर्षीय पिता हमीद को मृत्युदंड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2025 17:31 IST

इडुक्कीः न्यायाधीश ने आरोपी को तत्कालीन भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 436 (किसी इमारत को नष्ट करने के इरादे से आग या विस्फोटक पदार्थ से शरारत) और 302 (हत्या) के तहत दोषी ठहराया।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने इस अपराध को ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ श्रेणी का माना।विशेष लोक अभियोजक ने अधिकतम सजा की पैरवी की।वारदात को अंजाम दिया, जब पीड़ित अपने घर के अंदर सो रहे थे।

इडुक्कीःकेरल के इडुक्की जिले की एक अदालत ने मार्च 2022 में चीनीक्कुझी इलाके में अपने बेटे, बहू और दो पोतियों को जिंदा जिलाने का दोषी करार देते हुए 82 वर्षीय एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को मृत्युदंड की सजा सुनाई। थोडुपुझा के अतिरिक्त सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ऐश के. बल ने चीनीक्कुझी निवासी हमीद उर्फ ​​चित्तप्पन को मृत्युदंड की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने आरोपी को तत्कालीन भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 436 (किसी इमारत को नष्ट करने के इरादे से आग या विस्फोटक पदार्थ से शरारत) और 302 (हत्या) के तहत दोषी ठहराया।

पुलिस के अनुसार, अदालत ने इस अपराध को ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ श्रेणी का माना जिसके कारण दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई, इसलिए दोषी को यह सजा सुनाई गयी। पुलिस ने बताया कि हमीद ने सजा पर सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए नरमी बरतने का अनुरोध किया लेकिन विशेष लोक अभियोजक ने अधिकतम सजा की पैरवी की।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, हमीद ने संपत्ति विवाद के बाद अपने बेटे मुहम्मद फैजल (45), बहू शीबा (40) और उनकी बेटियों मेहरीन (16) और असना (13) को आग लगा दी। आरोपी ने 18 मार्च, 2022 को रात लगभग 12:30 बजे उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब पीड़ित अपने घर के अंदर सो रहे थे।

पुलिस ने बताया कि हमीद ने अपने बेटे और अन्य सदस्यों को घर से भागने से रोकने के लिए टैंक से पानी कथित तौर पर निकाल दिया था और पीने के पानी के बर्तन खाली कर दिए थे। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद हमीद ने खिड़कियों से पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों ने जब हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो हमीद ने कथित तौर पर उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया और घर में पेट्रोल की और बोतलें फेंकीं। मुकदमा 25 अक्टूबर, 2024 को शुरू हुआ, जिसमें अभियोजन पक्ष के 71 गवाहों और बचाव पक्ष के तीन गवाहों की गवाही हुई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलकोर्टPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?