लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पोस्ट में युवक का दावा, 'पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा को मैंने मारी गोली'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 14, 2018 14:35 IST

गायक की जान को कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Open in App

चंडीगढ़ , 14 अप्रैलः मशहूर पंजाबी गायक एवं अभिनेता परमीश वर्मा और उसके दोस्त को मोहाली में गोली मार दी गई।  एक शख्स ने फेसबुक पोस्ट में शेखी बघारते हुए लिखा है कि परमीश पर गोली उसी ने चलाई है। परमीश पर उस वक्त गोली चलाई गई जब वो मोहाली के एगांते मॉल में एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल बताया कि हमलावरों ने परमीश वर्मा को कल रात सेक्टर 91 के पास उस समय गोली मार दी जब वह घर लौट रहे थे। गोली उनके पैर में लगी है। अधिकारी ने बताया कि गायक की जान को कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ेंः- 1699 की बैसाखी पर क्यों मांगी थी गुरु गोबिंद ने अपनों की कुर्बानी, जानें क्या कहता है सिख इतिहास

दलप्रीत धाहान ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर परमीश वर्मा पर हमले की जिम्मेदारी ली है। दलप्रीत ने लिखा, 'मैं दिलप्रीत सिंह धाहान सबको बताना चाहता हूं कि परमीश वर्मा को मैंने गोली मारी है। पहले परमीश वर्मा मुझे चैलेंज करता था कि चाहे जहां आजा देखा जाएगा। अब तो तू मेरे हत्थे चढ़ ही गया ना। मैंने तुझे कहा था कि डायरेक्ट मिल ले लेकिन आज मिल ही गया। डायरेक्ट मिलना महंगा पड़ गया। बात शुरू हो गई है अब देखते हैं कहां तक जाती है। इस गलतफहमी में मत रहना कि मुझे कुछ हो जाएगा। आज तू अपने पूजा के चलते बच गया लेकिन अगली बार नहीं बच पाएगा। अब तू सोच की तुझे लोगों की बातों में आना है या अपने दिमाग से काम लेना है।'

परमीश वर्मा पंजाब में काफी लोकप्रिय गायक हैं। यूट्यूब पर भी उनके गानों लाखों में देखे जाते हैं। परमीश का एक पंजाबी गानाा 'गल नी कडनी' खूब मशहूर हुआ था। उसे यूट्यूब पर 118 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

टॅग्स :पंजाब समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत95 साल के प्रकाश सिंह बादल ने मोहाली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली

भारतवीडियो लीक मामला: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 24 सितंबर तक बंद, दो वॉर्डन को भी सस्पेंड किया गया

भारतपंजाब पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका, निकली 4362 भर्तियां, जाने कैसे करें आवेदन

मोटर स्पोर्ट्सनवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब में दो कांग्रेसी विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरी दिए जाने पर उठाए सवाल, कही ये बात

भारतपंजाबः नवांशहर में बेटे ने माता-पिता की हत्या की, आरोपी फरार, जानिए मामला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी