लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एनकाउंटर: महिला पशुचिकित्सक से पहले 9 और महिलाओं को रेप के बाद जलाकर मार चुके थे 2 आरोपी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 18, 2019 10:39 IST

तेलंगाना पुलिस ने दावा किया कि मोहम्मद आरिफ 6 महिलाओं की रेप के बाद जलाकर हत्या किए जाने में शामिल था, वहीं चेन्नाकेशवुलि ने 3 महिलाओं के साथ ऐसी ही दरिंदगी की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद पुलिस का कहना है कि एनकाउंटर से पहले दो आरोपियों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया था कि वे ऐसी ही 9 और वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया था कि महिलाओं के साथ रेप के बाद उनकी जलाकर हत्या कर दी थी। 

हैदराबाद में महिला पशुचिकित्सक के साथ रेप और फिर उसे जलाकर मारने के आरोपियों को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हैदराबाद पुलिस का कहना है कि एनकाउंटर से पहले दो आरोपियों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया था कि वे ऐसी ही 9 और वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया था कि महिलाओं के साथ रेप के बाद उनकी जलाकर हत्या कर दी थी। 

टीओआई की खबर के मुताबिक, साइबराबाद पुलिस तेलंगाना-कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों में अंजाम दी गई ऐसी वारदातों की पड़ताल कर रही है और एनकाउंटर मारे गए चारों आरोपियों की मोबाइल लोकेशन का वारदात वाले समय और जगहों का मिलान कर अपराध में उनकी संलिप्तता की पुष्टि कर रही है। 

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि तेलंगाना और कर्नाटक में राजमार्ग पर महिला के साथ रेप कर उसे जिंदा जलाकर मारने की 15 वारदातों को लेकर चारों आरोपियों-  चारों आरोपियों- मोहम्मद आरिफ, जे नवीन, जे शिवा और चेन्नाकेशावुलुसे पूछताछ की गई थी, जिनमें से दो आरोपियों ने रेप और हत्या के नौ मामले में शामिल होने की बात कबूली थी। 

तेलंगाना पुलिस ने दावा किया कि मोहम्मद आरिफ 6 महिलाओं की रेप के बाद जलाकर हत्या किए जाने में शामिल था, वहीं चेन्नाकेशवुलि ने 3 महिलाओं के साथ ऐसी ही दरिंदगी की थी। 

आरिफ और चेन्नाकेशवुलु ने तेलंगाना में संगा रेड्डी, रंगा रेड्डी और महबूब नगर इलाकों और कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों में इन वारदातों को अंजाम दिया था। 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कहा था कि उन्होंने वेश्याओं और हिजड़ों समेत कई महिलाओं के साथ हाइवे पर बलात्कार किया था लेकिन नौ मामलों में महिलीओं की रेप के बाद जलाकर हत्या कर दी थी, जिस तरह हैदराबाद की पशुचिकित्सक के साथ किया था। 

बता दें कि मामले को लेकर एक विशेष जांच दल बनाया गया है और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस वीएस सरपुरकर की अगुवाई में तीन सदस्यीय आयोग भी मामले की जांच कर रहा है। 

बता दें कि 27 नवंबर को हैदराबाद के बाहरी इलाके में चार आरोपियों ने महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसे जिंदा जलाकर मार डाला था। अगली सुबह एक पुलिस के नीचे से महिला का लाश बरामद हुई थी। 29 नवंबर को पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 6 दिसंबर को तड़के खबर आई थी कि पुलिस एनकाउंटर में सभी चारों आरोपी मारे गए।

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसहैदराबादरेपगैंगरेपहत्याकांडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?