लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले शख्स को हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, नेपाल के रास्ते भारत में घुसा था, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 1, 2023 13:39 IST

हैदराबाद में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के रहने वाले 24 साल के एक शख्स को गुरुवार को हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में पुलिस ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के रहने वाले एक शख्स को किया गिरफ्तारपकड़ा गये शख्स ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और 10 महीनों से हैदराबाद में छुपा थापकड़े गये आरोपी का नाम फैज मोहम्मद है, उसने नवंबर 2022 नेपाल के रास्ते भारत में घुसा था

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के रहने वाले 24 साल के एक शख्स को गुरुवार को हिरासत में लिया है। खबरों के अनुसार पकड़ा गये आरोपी ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और पिछले 10 महीनों से हैदराबाद में रह रहा था।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पकड़े गये आरोपी का नाम फैज मोहम्मद है। गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने उसके पास से एक पाकिस्तानी पासपोर्ट सहित अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों ने फैज़ मोहम्मद की गिरफ्तारी के संबंध में बताया कि जब वो शारजाह में काम करता था तो उस दौरान उसने हैदराबाद की रहने वाली नेहा फातिमा से निकाह कर लिया था और अपने ससुराल वालों की मदद से नेपाल की सीमा को पार करके भारत में दाखिल हुआ था। फैज अपनी बीवी फातिमा और तीन साल के बेटे के साथ हैदराबाद में बेहद खामोशी से रह रहा था।

हैदराबाद के पुलिस उपायुक्त (दक्षिण क्षेत्र) पीसाई चैतन्य ने बताया कि फैज को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब उसके ससुराल के दो लोगों जुबैर शेख और अफजल बेगम की तलाश कर रही है, जो फैज की गिरफ्तारी के बाद से फरार हैं।

उन्होंने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के रहने वाले फैज़ ने विजिटिंग वीजा पर पाकिस्तान से नेपाल की यात्रा की और फिर नवंबर 2022 में नेपाल सीमा को पार करके अवैध रूप से भारत की सरहद में दाखिल हो गया।

डीसीपी पीसाई चैतन्य ने पत्रकारों से कहा, "जुबैर शेख और अफजल बेगम की तलाश इस कारण से की जा रही है क्योंकि उन दोनों ने ही फैज के सीमा अधिकारियों के साथ मिलकर नेपाल सीमा पार कराया और उसे किशन बाग में एनएम गुडा में घर ले गये, जहां वो छुपकर अवैध रूप से रह रहा था।"

डीसीपी ने कहा, "फैज के ससुराल वाले उसे लेकर माधापुर के आधार कार्यालय में ले गए और जन्म प्रमाण पत्र जमा करके अपने बेटे मोहम्मद गौस के नाम पर उसका नामांकन कराने की कोशिश कर रहे थे।"

टॅग्स :हैदराबादPoliceपाकिस्ताननेपालक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए