लाइव न्यूज़ :

तलाकशुदा महिलाओं को एक चुटकी सिंदूर की कीमत बताकर शख्श ने की लाखों की ठगी, 13 महिलाओं से कर चुका है शादी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 23, 2022 15:35 IST

शातिर शिवशंकर बाबू शादी के लिए कथित तौर पर केवल तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था और उसके साथ दोबारा जिंदगी शुरू करने के नाम पर उनकी मांग में चुटकी भर सिंदूर भरकर लाखों का चूना लगा देता था।

Open in App
ठळक मुद्देशिवशंकर बाबू ने बीते चार सालों में 13 महिलाओं से शादी की और उन्हें लाखों का चूना लगायाशिवशंकर अपनी ठगी को अंजाम देने के लिए केवल तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था तलाकशुदा महिलाओं को जिंदगी दोबारा शुरू करने के नाम पर वह उनकी मांग में चुटकी भर सिंदूर भर देता था

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया, जिसके कारनामे सुनने के बाद लोग दातों तले उंगली दबा ले रहे हैं। जी हां, साइबराबाद पुलिस ने अदापा शिवशंकर बाबू नाम के एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने बीते चार सालों में आंध्र प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कथित तौर पर 13 महिलाओं से शादी की और फिर उनकी धन-दौलत को चोरी करके फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक शातिर सोच वाला अदापा शिवशंकर बाबू कथित तौर पर केवल तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था और उसके साथ दोबारा जिंदगी शुरू करने के नाम पर उनकी मांग में चुटकी भर सिंदूर भरकर लाखों का चूना लगा देता था।

समाचार वेबसाइट 'द न्यूज मिनट' के मुताबिक साइबराबाद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुआ ठग शिवशंकर बाबू आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का रहने वाला है। 35 साल का शिवशंकर बाबू केवल उन तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था, जो अच्छी-खासी पैसे वाली होती थीं और इसके लिए वो मैट्रिमोनियल साइट्स पर अपने शिकार को खंगाला करता था।

पुलिस के अनुसार जब आरोपी शिवशंकर बाबू को मैट्रिमोनियल साइट्स पर अमीर तलाकशुदा महिला मिल जाती तो वह अपने तलाक का फर्जी कागज बनाता और फिर उनसे संपर्क करता। शिवशंकर महिलाओं को झांसा देता कि वो मिलकर एक नई जिंदगी शुरू कर सकते हैं और फिर धीरे-धीरे ठग अंदाज से उन्हें अपने जाल में फंसाकर चुटकी भर सिंदूर की कीमत समझा देता। शादी करने के बाद कुछ दिनों तक तो वो उनके साथ रहता लेकिन किसी दिन मौका तलाश कर उनके गहने और कैश को लेकर फरार हो जाता।

शिवशंकर बाबू को साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट की गाचीबोवली पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ न केवल हैदराबाद बल्कि राचकोंडा, संगारेड्डी, गुंटूर, विजयवाड़ा और अनंतपुर में भी इसी तरह के मामले दर्ज हैं।

गाचीबोवली पुलिस ने शिवशंकर बाबू की ठगी की शिकार महिलाओं द्वारा रामचंद्रपुरम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के एक हफ्ते बाद उसे गिरफ्तारी किया। इस मामले में एक पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि शिवशंकर ने उसके साथ शादी करके 25 लाख रुपये नकद और 7 लाख रुपये के सोने के गहने लिये लेकिन वो उसे वापस नहीं कर रहा है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिवशंकर बाबू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस में शिवशंकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली पीड़िता ने उसे पकड़े जाने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया था कि साल 2021 में शिवशंकर बाबू ने एक मैट्रिमोनी साइट के जरिए उससे संपर्क किया। शिवशंकर ने पीड़िता को बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु बहुत पहले हो चुकी है और वह एक प्रतिष्ठित फर्म में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और उसकी तनख्वाह 2 लाख रुपये महीने है। शिवशंकर पीड़िता को बताया कि वह तलाकशुदा है और फिलहाल अपने लिए एक योग्य पत्नी की तलाश कर रहा है।

पीड़िता के मुताबिक शिवशंकर की स्टोरी में कोई झोल न पाकर उसके माता-पिता ने उसकी शादी शिवशंकर बाबू से कर दी। शादी के बाद शिवशंकर ने उसके माता-पिता से अमेरिका जाने के बहाने 25 लाख रुपये लिये, लेकिन जब वो पैसे लेने के बाद अमेरिका नहीं गया तो माता-पिता ने उससे पैसे मांगने शुरू किया तो वो बहाना बनाने लगा।

धीरे-धीरे पीड़िता के मां-बाप को शिवशंकर की ठगी का एहसास हो गया और वो सीधे इस मामले तो रामचंद्रपुरम पुलिस थाने में ले गये। पुलिस ने पूरी बात सुनने के बाद शिवशंकर बाबू को पूछताछ के लिए थाने बुलाया और पूछताछ के दौरान वो यह बात जानकर चौंक गई कि शिवशंकर पहले से शादीशुदा है। आरोपी शिवशंकर एक महिला के साथ थाने आया, जो उसके पक्ष में खड़ी थी और उसने पुलिस से कहा कि शिवशंकर 25 लाख रुपये वापस कर देगा।

पीड़िता ने जब अपने स्तर पर मामले की तहकीकात की तो उसे पता चला कि शिवशंकर तो बाकायदा शादी की ठगी का धंधा चलाता है। वहीं शिवशंकर का कहना है कि उसने कोई ठगी का काम नहीं किया है और उसने महिला के पिता से 25 लाख रुपये नहीं लिये हैं।

टॅग्स :हैदराबादPoliceक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना