लाइव न्यूज़ :

बेटी ने की इंटरकास्ट शादी, गर्भ गिराने के लिए पिता-चाचा ने डाला दबाव, नहीं मानी तो की पति की हत्या

By भारती द्विवेदी | Updated: September 16, 2018 11:47 IST

अमृता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके पिता मारुति राव और चाचा श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 सितंबर:तेलंगाना में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। झूठी शान के चक्कर में एक पिता और चाचा ने अपनी ही बेटी का सुहाग उजाड़ दिया है। तेलगांना के नालगोंडा जिले में 23 साल के प्रणय कुमार की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति की हत्या उसके पिता और चाचा ने ही करवाई है। इस हत्या के विरोध में लोगों ने मिरयालगुड़ा कस्बे में आज बंद बुलाया है। 

ये है हत्या की वजह 

दरअसल, 23 साल का प्रणय और 21 साल की अमृता वार्षिणी अलग-अलग जाति से थे। जहां प्रणय अनुसूचित जाति से तात्लुक रखते था, वहीं अमृता वैश्य जाति से है। दोनों ने आठ महीने पहले घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। उनदोनों की शादी से अमृता के घरवाले बेहद नाराज थे। अमृता प्रेग्नेंट है, उसके घरवाले बार-बार उससे अबॉर्शन करने की बात भी कह रहे थे। लेकिन वो उसके लिए बिल्कुल ही तैयार नहीं थी, जिसकी वजह उसके घर वालों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जिस समय प्रणय की हत्या हुई वो अपनी पत्नी अमृता को लेकर अस्पताल गया था। अमृता प्रेग्नेंट है और वो रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गई थी।

जैसे ही दोनों अस्पताल से निकले, तभी पीछे से एक शख्स ने प्रणय पर कुल्हाड़ी से वार किया। लगातार हुए हमले से प्रणय की मौत हो गई। वहीं हत्या की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अपनी आंखों के सामने पति की हत्या देख अमृता बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। होश आने के बाद अमृता ने पुलिस के सामने अपने पति की हत्या का आरोप अपने पिता और चाचा पर लगाया है। अमृता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके पिता मारुति राव और चाचा श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है। 

टॅग्स :हत्याकांडतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?