लाइव न्यूज़ :

कबूतरबाजी मामला: दलेर मेहंदी सजा के खिलाफ हाईकोर्ट का करेंगे रुख, शिकायतकर्ता ने कहा- 13 लाख लेकर कनाडा नहीं भेजा

By अनिल शर्मा | Updated: July 15, 2022 09:49 IST

आरोप है कि मेहंदी बंधु वर्ष 1998 और 1999 के दौरान दो मंडलियों के साथ अमेरिका गए थे, जिनमें से करीब 10 लोगों को ‘गैर कानूनी’ रूप से अमेरिका में छोड़ दिया गया था। मेहंदी एक अभिनेत्री के साथ अमेरिका की यात्रा पर गए थे और आरोप है कि उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में तीन लड़कियों को ‘गैर कानूनी’ तरीके से छोड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देदलेर मेंहदी को 2018 में मामले में दोषी करार देते हुए दो साल कैद और 1 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई थीइस फैसले के खिलाफ दलेर मेहंदी ने पाटियाला के अदालत में याचिका दायर किया था

पटियालाः मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को  2003 में मानव तस्करी (कबूतरबाजी) के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गायक को दो साल की सजा सुनाई गई है। मामले के एक शिकायतकर्ता बख्शीश सिंह ने दलेर मेहंदी पर आरोप लगाया कि गायक ने कनाडा भेजने के लिए उनसे 13 लाख रुपए लिए थे। दलेर ने ना तो कनाडा भेजा और ना ही पैसे ही वापस किए। बख्शीश सिंह ने कहा कि उस समय दलेर और उनके भाई शमशेर सिंह लोगों को कनाडा भेजने का काम करते थे। 

बता दें कि  पंजाब के पटियाल स्थित अदालत द्वारा पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को 2003 में मानव तस्करी मामले में मिली दो साल की सजा बरकरार रखने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया। मामले के शिकायतकर्ता के वकील गुरप्रीत सिंह भसीन ने बताया कि परिवीक्षा पर रिहा करने की अर्जी अदालत द्वारा खारिज किए जाने के बाद पुलिस ने मेहंदी को हिरासत में ले लिया। वहीं दलेर मेहंदी के वकील ने कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेंगे। गौरतलब है कि पुलिस ने बख्शीश सिंह नामक व्यक्ति की शिकायत पर मेहंदी और उनके भाई शमशेर मेहंदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

मेंहदी ने वर्ष 2018 में निचली अदालत द्वारा उन्हें मामले में दोषी करार देते हुए दी गई दो साल कैद और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा के खिलाफ अपील की थी। उस वक्त मेंहदी को तब जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। पंजाबी गायक द्वारा निचली अदालत के फैसले के खिलाफ की गई अपील को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एच.एस.ग्रेवाल ने खारिज कर दिया। याचिका खारिज होने के बाद मेहंदी का चिकित्सा परीक्षण कराया गया और उन्हें पटियाला जेल भेज दिया गया।

दलेर फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख करेंगे

मेहंदी के वकील एल.एम.गुलाटी ने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से अदालत का फैसला हमारे पक्ष में नहीं आया और उनकी सजा बरकरार रखी गई। हम तत्काल उच्च न्यायालय जाएंगे और अपील दाखिल करेंगे। हमें न्याय मिलने की बहुत उम्मीद है।’’ शिकायतकर्ता बख्शीश सिंह के अलावा करीब 30 और लोगों ने भी मेहंदी बंधुओं पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि दोनों भाइयों ने उन्हें गैर कानूनी तरीके से अमेरिका पहुंचाने के लिए ‘रुपये’ लिए थे, लेकिन वादे के अनुरूप अमेरिका पहुंचाने में असफल रहे थे।

और क्या हैं दलेर मेहंदी पर आरोप?

आरोप है कि मेहंदी बंधु वर्ष 1998 और 1999 के दौरान दो मंडलियों के साथ अमेरिका गए थे, जिनमें से करीब 10 लोगों को ‘गैर कानूनी’ रूप से अमेरिका में छोड़ दिया गया था। मेहंदी एक अभिनेत्री के साथ अमेरिका की यात्रा पर गए थे और आरोप है कि उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में तीन लड़कियों को ‘गैर कानूनी’ तरीके से छोड़ा। वहीं, उनके भाई पर आरोप है कि अक्टूबर 1999 में वह कुछ अभिनेताओं के साथ अमेरिका गए और न्यू जर्सी में तीन लड़कों को ‘ गैर कानूनी’ तरीके से छोड़ा। पटियाला पुलिस ने गायक के नयी दिल्ली स्थिति कनॉट प्लेस के कार्यालय पर छापा मारा और उन लोगों के फाइलों को जब्त किया, जिन्होंने विदेश जाने के लिए रुपये दिए थे। 

टॅग्स :पंजाबदिल्लीPatiala
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला