लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मोदी सरकार के मंत्री रमेश पोखरियाल ने गार्गी कॉलेज में छात्राओं से हुए छेड़छाड़ मामले में दिया बयान, जानें क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2020 12:05 IST

इस मामले में लोकसभा में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ बाहरी लोगों ने कॉलेज में प्रवेश किया था, जो सही नहीं है। कॉलेज प्रशासन को इस पर गौर करने के लिए कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस के डीसीपी साउथ के मुताबिक गार्गी कॉलेज मामले में अब तक किसी भी तरह की कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। गार्गी कॉलेज में 6 फरवरी की शाम कॉलेज के कार्यक्रम में अचानक भीड़ घुस गई थी।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ केस पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। गार्गी कॉलेज की हजारों छात्राएं इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की एक टीम घटना वाले जगह पर जांच करने पहुंचेगी।

इस मामले में लोकसभा में  नरेंद्र मोदी सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ बाहरी लोगों ने कॉलेज में प्रवेश किया था, जो सही नहीं है। कॉलेज प्रशासन को इस पर गौर करने के लिए कहा गया है।

वहीं, दिल्ली पुलिस के डीसीपी साउथ के मुताबिक गार्गी कॉलेज मामले में अब तक किसी भी तरह की कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। लेकिन फिर भी हमें जांच शरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि एक टीम कॉलेज परिसर पहुंच चुकी है।

गार्गी कॉलेज में 6 फरवरी की शाम कॉलेज के कार्यक्रम में अचानक भीड़ घुस गई और मौजूद छात्राओं को गलत तरह से छुआ बल्कि उन छात्राओं के सामने ही मास्टरबैट किया। 

जानें उस रात क्या हुआ था? 6 फरवरी 2020 की शाम दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज कार्यक्रम के दौरान जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई बाहरी लोगों ने मौके का फायदा उठाकर छात्राओं को छेड़ना शुरू कर दिया। 

छात्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने हमे देखकर मास्टरबैट किया। यही नहीं पुरुषों का समूह लड़कियों को छेड़ता और परेशान करता रहा। छात्रा की मानें तो नशे में धुत लोगों के समूह ने बिना किसी से डरे घंटों तक छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न किया।

छात्रों ने यह भी कहा है कि बाहरी लोग, जो कॉलेज में थे, छात्रों ने कॉलेज में तोडफोड़ की और छात्रों को पीटा, उन्हें वॉशरूम में बंद कर दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। 

टॅग्स :दिल्लीहैरेसमेंटमास्टरबेशनदिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली क्राइमनारी सुरक्षानरेंद्र मोदीमानव संसाधन विकास मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला