लाइव न्यूज़ :

Hero MotoCorp P K Munjal: पवन कांत मुंजाल के परिसरों पर छापेमारी, 25 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी और भारतीय मुद्राएं, सोने-हीरे के आभूषणों के अलावा ‘आपत्तिजनक’ दस्तावेज जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2023 21:23 IST

Hero MotoCorp P K Munjal: ईडी ने मंगलवार को जाने-माने कारोबारी और दुपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी के प्रवर्तक 69 वर्षीय हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी चेयरपर्सन पवन कांत मुंजाल के दिल्ली तथा गुरुग्राम स्थित आवासीय एवं कारोबारी परिसरों में और उससे जुड़े कुछ अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देविभिन्न देशों में करीब 54 करोड़ रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा को अवैध तरीके से बाहर पहुंचाया। इस्तेमाल अंततः पी. के. मुंजाल के निजी खर्चों के लिए किया गया।सोने तथा हीरे के आभूषणों के अलावा ‘आपत्तिजनक’ दस्तावेज जब्त किए गए।

Hero MotoCorp P K Munjal: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी चेयरपर्सन पवन कांत मुंजाल एवं अन्य के परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी में करीब 25 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी और भारतीय मुद्राएं, सोने तथा हीरे के आभूषणों के अलावा कुछ ‘आपत्तिजनक’ दस्तावेज जब्त किए।

ईडी ने मंगलवार को जाने-माने कारोबारी और दुपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी के प्रवर्तक 69 वर्षीय मुंजाल के दिल्ली तथा गुरुग्राम स्थित आवासीय एवं कारोबारी परिसरों में और उससे जुड़े कुछ अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी।

संघीय जांच एजेंसी की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘तीसरी पार्टी सेवाप्रदाता’ कंपनी साल्ट एक्सपीरियंस एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (एसईएमपीएल) ने ‘‘2014-2015 से 2018-2019 की अवधि के दौरान विभिन्न देशों में करीब 54 करोड़ रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा को अवैध तरीके से बाहर पहुंचाया।

इसका इस्तेमाल अंततः पी. के. मुंजाल के निजी खर्चों के लिए किया गया।’’ बयान के अनुसार, मुंजाल, हेमंत दहिया, के. आर. रमन, हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड और हीरो फिनकॉर्प लिमिटेड के आवासीय तथा व्यावसायिक परिसर में छापेमारी के दौरान करीब 25 करोड़ रुपये की विदेशी तथा भारतीय मुद्राएं, सोने तथा हीरे के आभूषणों के अलावा ‘आपत्तिजनक’ दस्तावेज जब्त किए गए।

ईडी यह जांच मुंजाल के खिलाफ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की जांच इकाई राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर कर रहा है। माना जा रहा है कि ईडी ने मुंजाल और ‘तीसरी पार्टी सेवाप्रदाता’ कंपनी के कार्यकारी के खिलाफ सीमा शुल्क विभाग द्वारा दर्ज मामले को भी संज्ञान में लिया। हीरो मोटोकॉर्प ने अगस्त 2018 में मुंजाल की लंदन की व्यवसायिक यात्रा की व्यवस्था करने के इस कंपनी की सेवा ली थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPawan Munjalप्रवर्तन निदेशालयगुरुग्रामदिल्लीहीरो मोटोकॉर्प
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए