लाइव न्यूज़ :

'पत्नी के साथ अननैचुरल सेक्स करना अपराध नहीं': ग्वालियर की विशेष अदालत ने एक मामले में कहा

By रुस्तम राणा | Updated: January 11, 2025 18:10 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए अदालत ने कहा, "पुरुष और उसकी पत्नी के बीच यौन क्रिया बलात्कार नहीं है। यदि पति अपनी पत्नी के साथ धारा 377 के तहत परिभाषित अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है, तो इसे अपराध नहीं कहा जा सकता।"

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि पति द्वारा पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना अपराध नहीं माना जा सकताकोर्ट ने पवन मौर्य को अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप से क्लीन चिट दे दी हालांकि, उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा और मारपीट की अन्य धाराओं में मामला चलता रहेगा

ग्वालियर (मध्य प्रदेश):ग्वालियर की विशेष अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि पति द्वारा पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना अपराध नहीं माना जा सकता। विशेष न्यायाधीश विवेक कुमार ने पवन मौर्य को अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप से क्लीन चिट दे दी, हालांकि, उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा और मारपीट की अन्य धाराओं में मामला चलता रहेगा।

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए अदालत ने कहा, "पुरुष और उसकी पत्नी के बीच यौन क्रिया बलात्कार नहीं है। यदि पति अपनी पत्नी के साथ धारा 377 के तहत परिभाषित अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है, तो इसे अपराध नहीं कहा जा सकता।"

आरोपी शराब पीकर पत्नी के साथ बनाता था अप्राकृतिक यौन संबंध 

अधिवक्ता अजय द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पवन की शादी 30 नवंबर 2020 को हुई थी। पत्नी ने 25 फरवरी 2024 को महिला थाना पड़ाव में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि पति शराब पीकर अप्राकृतिक कृत्य करता है और दहेज की मांग करता है और जब वह मना करती है तो उसके साथ मारपीट करता है। 

पति के खिलाफ धारा 377, दहेज उत्पीड़न अधिनियम, घरेलू हिंसा और मारपीट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में हुई। कोर्ट ने पति को धारा 377 के आरोप से क्लीन चिट दे दी, जबकि अन्य धाराओं के तहत मुकदमा चलेगा।

टॅग्स :कोर्टग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

स्वास्थ्यAyushman Bharat: जबलपुर-ग्वालियर के 2 अस्पताल पर गाज?, आयुष्मान भारत योजना से बाहर, गलत पैकेज लगाए और धोखा देकर?

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह