लाइव न्यूज़ :

हाथरस की निर्भया की दिल्ली में मौत, सफदरगंज अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे पिता व भाई

By अनुराग आनंद | Updated: September 29, 2020 19:45 IST

पीड़िता के परिजनों के साथ भारी संख्या में भीम आर्मी के लोग भी अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे14 सितंबर को प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की से रेप की घटना घटी थी।सूत्रों की मानें तो गैंगरेप के बाद पीड़िता पर जानलेवा हमला किया गया था।स्थानीय पुलिस घटना के हाईलाइट होने के बाद बयान में गैंगरेप होने की बात से इनकार कर रही है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरसगैंगरेप में बुरी तरह से घायल पीड़िता की मौत दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में हो गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की मौत के बाद पीड़िता के पिता व भाई अस्पताल के बाहर दिल्ली में धरने पर बैठ गए हैं। 

इंडिया टुडे रिपोर्ट की मानें तो पीड़िता के घरवालों का कहना है कि हमारी अनुमति लिए बिना ही शव को अस्पताल से ले जाया गया। इसके साथ ही परिवार वालों ने कहा कि हमें कोई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। 

पीड़िता के परिजनों के साथ भारी संख्या में भीम आर्मी के लोग भी अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा, कांग्रेस समेत कई दलों के लोगों ने दिल्ली व देश के दूसरे हिस्से में प्रदर्शन किया।

हाथरस से रेफर किया गया था दिल्ली 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता दलित युवती की मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। 14 सितंबर को प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी।

गैंगरेप के बाद उसके उपर जानलेवा हमला किया गया था। इसके बाद उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया था। कल ही उसे सफदरजंग रेफर किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने पहले साधी चुप्पी, फिर ये कहा-

पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर के मुताबिक लड़की ने अपने साथ बलात्कार की वारदात के बारे में पुलिस को पहले कुछ नहीं बताया था मगर बाद में मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में उसने आरोप लगाया कि संदीप, रामू, लव कुश और रवि नामक युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करते हुए उसका गला दबाया। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिये अपने बयान में कहा था कि चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसका गला घोंटने की कोशिश की, जिसमें उसकी (पीड़िता की) जीभ कट गई। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने चारों आरोपियों की पहचान संदीप, रामू, लवकुश और रवि के रूप में की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संदीप को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

टॅग्स :हाथरसगैंगरेपदिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला