लाइव न्यूज़ :

Haryana: बेटी को विदा कर घर लौट रही थीं मां, कार से 50 मीटर तक घसीटे जाने पर मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2023 22:35 IST

महिला के पति जय कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी अपनी बेटी को विदा कर घर लौट रही थीं, तभी एक तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला कार पर गिर गई और उसके कपड़े वाहन में फंस गये।चालक कार रोकने के बजाय लक्ष्मी को वाहन से करीब 50 मीटर तक घसीट कर ले गया।घटना के सिलसिले में अज्ञात चालक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

अंबालाः अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर शुक्रवार को एक कार द्वारा करीब 50 मीटर घसीटे जाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बलदेव नगर चौक के पास हुई और लक्ष्मी देवी (63) नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि महिला के पति जय कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी अपनी बेटी को विदा कर घर लौट रही थीं, तभी एक तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, महिला कार पर गिर गई और उसके कपड़े वाहन में फंस गये।

कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि चालक कार रोकने के बजाय लक्ष्मी को वाहन से करीब 50 मीटर तक घसीट कर ले गया। पुलिस ने बताया कि लोगों के मौके पर एकत्र होना शुरू होने पर आरोपी वाहन छोड़ कर भाग गया। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में अज्ञात चालक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। कार जब्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया