लाइव न्यूज़ :

नववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे, 2025 से 56 फीसदी अधिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2026 17:24 IST

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2023 में शराब पीकर वाहन चलाने पर 416 चालन किए थे, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 318, 2021 में 25, 2020 में 19 और 2019 में 299 था।

Open in App
ठळक मुद्देसड़कों, रात्रि आयोजन स्थलों और आवासीय इलाकों में विशेष प्रवर्तन दल तैनात किए गए थे।रातभर विभिन्न स्थानों पर चौकियां स्थापित कर नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की गई।घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की गई।

नई दिल्लीः दिल्ली यातायात पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे जो पिछले साल से लगभग 56 फीसदी अधिक है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पिछले साल शराब पीकर वाहन चलाने पर 556 चालान किए गए थे। अधिकारी के अनुसार नशे व तेज रफ्तार वाहन चलाने, मोटरसाइकिल से करतब दिखाने और अन्य उल्लंघनों पर अंकुश लगाने के लिए प्रमुख सड़कों, रात्रि आयोजन स्थलों और आवासीय इलाकों में विशेष प्रवर्तन दल तैनात किए गए थे।

उन्होंने बताया कि रातभर विभिन्न स्थानों पर चौकियां स्थापित कर नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की गई। नववर्ष के जश्न के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के 20,000 जवान तैनात किए गए थे। भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की गई।

जिला नियंत्रण कक्षों के बीच वास्तविक समय में समन्वय रखा गया। पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस, हौज खास और एयरोसिटी जैसे इलाकों पर विशेष ध्यान दिया गया, जहां भीड़ जुटने की संभावना होती है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल उल्लंघनों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नशे में वाहन चलाने वालों को कड़ा संदेश देना भी था।

क्योंकि इसी के कारण सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। पिछले साल, दिल्ली यातायात पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने पर 558 चालान किए थे, जो उस समय पिछले वर्ष की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक बताया गया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2023 में शराब पीकर वाहन चलाने पर 416 चालन किए थे, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 318, 2021 में 25, 2020 में 19 और 2019 में 299 था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसDelhi Traffic Policeन्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर