लाइव न्यूज़ :

आखिर क्यों जीवन से परेशान लोग?, 28 वर्षीय नर्स अपने 3 वर्षीय बेटे को कमर से बांधकर आवासीय सोसाइटी की 7वीं मंजिल से कूदी, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2025 22:08 IST

Gurugram: पुलिस ने बताया कि महिला के भाई की शिकायत के बाद बुधवार को सेक्टर 10ए थाने में मृतका के पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमृतका और उसके बेटे की पहचान शर्मिला एवं युवान के रूप में हुई है।तीन साल के बेटे युवान के साथ सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी।शर्मिला को परेशान करते थे जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।

Gurugram: राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में कार्य करने वाली 28 वर्षीय नर्स अपने तीन वर्षीय बेटे को कमर से बांधकर एक आवासीय सोसाइटी की सातवीं मंजिल से कथित तौर पर कूद गई जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला के भाई की शिकायत के बाद बुधवार को सेक्टर 10ए थाने में मृतका के पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, मृतका और उसके बेटे की पहचान शर्मिला एवं युवान के रूप में हुई है।

महिला एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी, जबकि उसका पति रोहित गुरुग्राम की जिला अदालत के पास जूस की दुकान करता है। इसने बताया कि रोहित महेंद्रगढ़ जिले का है जबकि शर्मिला जिले के ही एक अन्य गांव की निवासी थी। दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी। वे वजीरपुर गांव के पास सिद्धार्थ एन्क्लेव में एक फ्लैट में रहते थे।

शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे और शर्मिला के माता-पिता ने कई बार उनसे बात करके मामले को सुलझाने की कोशिश की थी। मंगलवार को शर्मिला के परिवार वाले इस मामले पर बात करने आए थे। पुलिस के मुताबिक, माता-पिता के वापस जाने के बाद, शर्मिला ने अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अपने तीन साल के बेटे युवान के साथ सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के परिजनों को सूचना दी। मृतका के भाई सुरेंद्र ने बुधवार को आरोप लगाया कि उसका बहनोई और उसके परिवार के सदस्य दहेज के लिए शर्मिला को परेशान करते थे जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद सेक्टर 10 ए थाने में रोहित और उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक जगदीश कुमार ने कहा, ‘‘मामले की जांच की जा रही है। हम कल पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप देंगे।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPoliceगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर फिरौती, विक्रम कुमार को प्यार में लुभाया संध्या कुमारी और...

क्राइम अलर्टरघुनाथपुर थाना से महज कुछ ही दूरी, एसबीआई एटीएम से 3700000 रुपये उड़ाए?, बिहार में पुलिस के लाख दावे के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

क्राइम अलर्टव्यवसायी रमना रेड्डी संग था पत्नी रेणुका का अफेयर, पति सीताराम रेड्डी ने झील में कूदकर आत्महत्या की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

क्राइम अलर्टUP News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुरादाबाद का छेड़खानी आरोपी, बुर्का पहनी महिला को किया था परेशान

क्राइम अलर्टबेटे रोहन ने लिया पिता बहादुर चौहान के मर्डर का बदला?, कासन गांव में पैरोल पर छूटे एनएसजी के पूर्व कमांडो और 'हत्यारे' सुंदर फौजी को गोलियों से भूना?

क्राइम अलर्टट्यूशन टीचर से पढ़ते-पढ़ते प्यार कर बैठी 20 वर्षीय गुलअफसा प्रवीण, परिजनों को रिश्ते की भनक लगी तो भागकर रचाई शादी

क्राइम अलर्ट"ब्लैक स्पॉट" और रफ्तार, कैमरे में कैद?, श्रद्धालुओं की कार 200 फुट गहरी खाई में गिरी?, जिंदा जलकर 2 मरे, वीडियो