लाइव न्यूज़ :

Gurugram Cyber ​​Crime Police: 10,000 से 20,000 रुपये का वेतन मिलेगा, बायोडाटा भेजो, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 15 महिलाओं समेत 17 अरेस्ट, 15 मोबाइल और तीन लैपटॉप बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2024 20:55 IST

Gurugram Cyber ​​Crime Police: सेक्टर 49 स्थित स्पेज आईटी पार्क के एक कार्यालय में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है, जिसमें नौकरी और कर्ज दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे साइबर अपराध दक्षिण पुलिस थाने की टीम ने शनिवार रात को छापेमारी की।कॉल सेंटर से 15 महिलाओं सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।लोग 'फाइनेंस कंपनी' के नाम पर नौकरी और कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी करते थे।

Gurugram Cyber ​​Crime Police: गुरुग्राम साइबर अपराध पुलिस ने सेक्टर 49 इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और 15 महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नौकरी और कर्ज दिलाने के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। उनके पास से 15 मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर 49 स्थित स्पेज आईटी पार्क के एक कार्यालय में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है, जिसमें नौकरी और कर्ज दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है।

उसने बताया कि साइबर अपराध दक्षिण पुलिस थाने की टीम ने शनिवार रात को छापेमारी की, इस दौरान कॉल सेंटर के संचालक दूरसंचार विभाग का कोई वैध लाइसेंस या अपने काम से संबंधित कोई अन्य समझौता दिखाने में विफल रहे। पुलिस ने बताया कि कॉल सेंटर से 15 महिलाओं सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फैजल, फुजैल, प्रीति, सर्वजीत, आंचल, सानिया, मुस्कान, अनीता, अंजलि, शिवानी, मनीषा, रीना, काजल, अंजली सिंह, राधा, अनुष्का और प्रिया के रूप में हुई है। उसने कहा कि पूछताछ में पता चला कि फैजल 'टीम लीडर' है। इस कॉल सेंटर के जरिए ये लोग 'फाइनेंस कंपनी' के नाम पर नौकरी और कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी करते थे।

पुलिस ने बताया कि 15 महिलाओं को लोगों को फोन करके नौकरी और कर्ज दिलाने का प्रलोभन देने का काम सौंपा गया था। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) साइबर प्रियांशु दीवान ने कहा, "उन्हें धोखाधड़ी करने के लिए 10,000 से 20,000 रुपये का वेतन और ठगी गई राशि का दो प्रतिशत 'कमीशन' मिलता था। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत साइबर अपराध दक्षिण पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :Cyber Crime Police StationGurugram
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टबड़ी बुराई के आगे छोटी भी अच्छी लगने लगती है!

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई