लाइव न्यूज़ :

पहले बाइक को मारी टक्कर फिर 4 किमी तक घसीटा, गुरुग्राम में सड़क दुर्घटना की वीडियो देख कांप जाएगी रूह

By अंजली चौहान | Updated: February 3, 2023 12:39 IST

गुरुग्राम में एक होंडा अमेज कार ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद बाइक को 4 किलोमीटर तक घसीटता रहा, हालांकि इसमें बाइक चालक बच गया।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारते हुए उसे कई किलोमीटर तक घसीटा।गनीमत ये रही कि बाइक चालक साफ बच गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में सड़क हादसे का एक बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी और उसे घसीटता चला गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारने के बाद बाइक को 4 किलोमीटर तक घसीटा। गनीमत ये रही कि बाइक सवार शख्स इस हादसे में बाल-बाल बच गया। 

पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार देर रात गुरुग्राम के सेक्टर 62 की है। बाइक सवार युवक काम करके रात साढ़े ग्यारह बजे अपने घर जा रहा था। इस दौरान वह बाइक के पास खड़ा था कि तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिसके कारण युवक दूसरी तरफ गिर गया। बाइक कार में ही फंस गई और शख्स दूसरी तरफ गिरा, जिसके बाइक को कार चालक घसीटता रहा। 

बाइक को घसीटने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बाइक सड़क से घसीटने के कारण चिंगारी छोड़ रही है। इस दौरान कई लोगों ने कार सवार को रोकने की कोशिश की,  लेकिन वह नहीं रूका और कार चला रहा। करीब 4 किलोमीटर तक बाइक को कार के साथ घसीटने के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

कार चालक गिरफ्तार

गौरतलब है कि पीड़ित युवक ने थाना सेक्टर 65 में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 279, 336 और 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान फरीदाबाद के रहने वाले सुशांत मेहता के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया है। आरोपी सेक्टर 63 में एक कंपनी में काम करता है।

टॅग्स :गुरुग्रामहरियाणासड़क दुर्घटनाकारबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला