लाइव न्यूज़ :

क्राइम कैपिटल बना गुड़गांव, सीएनजी पंप पर एक साथ तीन लोगों की हत्या से कांप उठा शहर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 1, 2022 16:45 IST

गुड़गांव में एक सीएनजी पंप पर तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना को मिलाकर बीते तीन दिनों में गुड़गांव में कुल पांच लोगों की हत्या हो गई है। पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने सेक्टर 31 के सीएनजी पंप पर जुर्म को अंजाम देने से पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को जांच में सीएनजी पंप में रखे कैश सुरक्षित मिले हैंहत्यारे इलाके को अच्छी तरह से जानते थे और यह जुर्म किसी पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकता हैतीन लोगों की हत्या से पूरे गुड़गांव में सनसनी है, पुलिस मामले में केस दर्ज करके जांच कर रही है

गुड़गांव: दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के एक सीएनजी पंप पर तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना को मिलाकर बीते तीन दिनों में गुड़गांव में कुल पांच लोगों की हत्या हो गई है।

सोमवार की घटना के बारे में गुड़गांव पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने सेक्टर 31 के सीएनजी पंप पर जुर्म को अंजाम देने से पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया था। पुलिस को जांच में पंप के कैश सुरक्षित मिले। जिससे मालूम होता है कि हत्यारे इलाके को अच्छी तरह से जानते थे और यह जुर्म किसी पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकता है।

पुलिस ने बताया कि कल तड़के करीब तीन बजे एक शख्स चाकू की वार से घायल होकर सीएनजी पंप के बगल में गिरा पड़ा था। सूचना के बाद जब पुलिस सीएनजी पंप पर पहुंची तो उन्हें पंप के कमरे में दो और शव मिले। दीवार पर खून के छींटे पड़े थे। दोनों लाश पर चोट के गंभीर निशान थे, जिससे पता चल रहा था कि हत्यारों ने शरीर पर कई बार चाकू से वार किया था।

घटना की सूचना मिलते ही गुड़गांव के पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है। मारे गये तीनों लोगों की पहचान सीएनजी पंप के मैनेजर पुष्पेंद्र, ऑपरेटर भूपेंद्र कुमार और भराव नरेश कुमार के तौर पर हुई है।

इस मामले में मृतक भूपेंद्र कुमार के भाई ने कहा कि उन्हें सुबह-सुबह फोन आया कि पंप पर उनके भाई की किसी ने हत्या कर दी है। जिसके बाद वो फौरन सीएनजी पंप पर पहुंचे तो उन्होंने अपने भाई को मृत पाया। उन्होंने कहा, "पुलिस हमें कुछ नहीं बता रही है, हमें नहीं पता कि यह सब कैसे हुआ"।  

तीहरे हत्या के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विजेंद्र विज ने कहा, "हमने वारदात के बाद पेट्रोल पंप मालिक से बात की है, वहां कैश की कोई लूट नहीं हुई है। हम हत्या के अन्य कारणों की भी जांच कर रहे हैं।"

मालूम हो कि सोमवार के इस तीहरे हत्याकांड से पहले गुड़गांव के पटौदी इलाके में दिनदहाड़े दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उस मामले में भी पुलिस अभी जांच कर रही है और कातिल पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। 

टॅग्स :Gurgaonमर्डर मिस्ट्रीMurder Mystery
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो