लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी के भीतर डबल मर्डर, दो लोगों की गोली मारकर हत्या

By विनीत कुमार | Updated: September 8, 2020 11:33 IST

ग्रेटर नोएडा में एक सोसाइटी में दो लोगों की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार दो लोग सोसाइटी में दाखिल हुए और उन्होंने वहां कार में बैठे दो लोगों को गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में सोसाइटी में दो लोगों की गोली मारकर हत्यामृतक प्रोपर्टी डीलर का काम करते थे, सोसाइट के भीतर घुसे बदमाशों ने मारी गोली

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख क्षेत्र में अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में रहने वाले दो लोगों को अज्ञात लोगों ने सोमवार देर रात गोली मार दी। दोनों की मौत हो गई है। इनकी पहचान विराट शर्मा और अरुण त्यागी के तौर पर हुई है। 

पुलिस के अनुसार ये बात सामने आई है कि दोनों शख्स प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। ऐसा शक है कि प्रॉपर्टी विवाद के कारण ही दोनों की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है। घटना सोमवार रात 9 बजे की है।

पुलिस के अनुसार विराट और अरुण त्यागी सोसाइटी के अंदर कार में बैठ हुए थे, उसी दौरान उन्हें गोली मारी गई। इस बीच पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है। अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार के अनुसार सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। 

इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि हमलावर बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। वहीं, कुछ लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि वे स्कॉर्पियों में सवार थे। सेंट्रल नोएडा के डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया, 'रात करीब 9 बजे दो लोग सोसाइटी में दाखिल हुए और कार में बैठे दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी तलाश की कोशिश जारी है।' 

इस बीच सोसाइटी में हुई इस जघन्य वारदात से स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस कमिश्नर से बार-बार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है लेकिन इसे लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो