लाइव न्यूज़ :

Greater Chennai: महिला पुलिस कांस्टेबल से यौन उत्पीड़न?, आईपीएस डी मगेश कुमार निलंबित, अधिकारी की पत्नी ने क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 14, 2025 12:41 IST

Greater Chennai: प्रारंभिक जांच के बाद निलंबित कर दिया गया। पत्नी अनुराधा ने दावा किया कि शिकायत झूठी थी और जानबूझकर शादी की सालगिरह पर दर्ज की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआधी रात को जगाया गया और निलंबन आदेश कल दिया गया, जो हमारी शादी का दिन था। अनुराधा के मुताबिक कांस्टेबल महेश कुमार के साथ रिलेशनशिप में थी। पति के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है, जो सच नहीं है।

Greater Chennai: ग्रेटर चेन्नई में महिला पुलिस कांस्टेबल का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किए जाने पर यातायात पुलिस के आईपीएस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महिला पुलिस कांस्टेबल द्वारा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से शिकायत किए जाने के बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात उत्तर) के पद पर तैनात डी. मगेश कुमार को निलंबित कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत को जांच और कार्रवाई के लिए यौन उत्पीड़न संबंधी आंतरिक शिकायत समिति के समक्ष भेज दिया गया है। तमिलनाडु में निलंबित आईपीएस अधिकारी डी महेश कुमार की पत्नी ने आरोप लगाया है कि महिला पुलिस कांस्टेबल द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई यौन उत्पीड़न की शिकायत एक "बदले की कार्रवाई" थी।

महेश कुमार जो यातायात के संयुक्त आयुक्त (चेन्नई उत्तर) के रूप में कार्यरत थे, को शिकायत के बाद शुरू में रिक्त रिजर्व के तहत रखा गया था। प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। पत्नी अनुराधा ने दावा किया कि शिकायत झूठी थी और जानबूझकर उनकी शादी की सालगिरह पर दर्ज की गई थी। ईमानदार अधिकारी हैं।

आधी रात को जगाया गया और निलंबन आदेश कल दिया गया, जो हमारी शादी का दिन था। अनुराधा के मुताबिक कांस्टेबल महेश कुमार के साथ रिलेशनशिप में थी। उसने मेरे पति के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है, जो सच नहीं है। वे पहले से ही रिलेशनशिप में थे, जब मुझे इसके बारे में पता चला, तो मैंने उससे रुकने का अनुरोध किया। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कांस्टेबल ने घर बनाने के लिए महेश कुमार से पैसे की मांग की थी। उन्होंने दावा किया, ''यह मेरे पति के खिलाफ झूठा मामला है।''

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीचेन्नईTamil NaduIPS
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा