लाइव न्यूज़ :

गोंडा में समुदाय विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने पर बड़ा तनाव, पुलिस ने 25 लोगों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 11, 2022 11:45 IST

आपको बता दें कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले रिक्की मोदनवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसके घर पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए अब तक करीब 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के गोंडा में समुदाय विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने पर जमकर हंगामा हुआ है। इसके विरोध में आरोपी के घर में हजारों लोगों ने हमला बोला है। इसमें 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के खरगूपुर कस्बे में सोमवार को सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष के विरुद्ध पोस्ट साझा करने को लेकर हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने अब तक दोनों पक्षों के करीब 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। 

क्या है पूरा मामला

गोंडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आकाश तोमर ने मंगलवार को बताया कि जिले के खरगूपुर के चौक बाजार में खाने-पीने की दुकान चलाने वाले रिक्की मोदनवाल ने सम्प्रदाय विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। 

इससे नाराज होकर दूसरे संप्रदाय के सैकड़ों लोगों ने सोमवार देर रात रिक्की के घर पर हमला बोल दिया था। एसपी के मुताबिक, इन लोगों ने नारेबाजी की और पथराव किया है। 

पुलिस ने हालात को काबू में किया

सूचना पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने किसी तरह लोगों को खदेड़कर स्थिति पर नियंत्रण किया है। उन्होंने बताया कि इस बीच कस्बे में दोनों समुदायों के बीच तनाव बढ़ने लगा। 

जिला मुख्यालय पर सूचना मिलते ही सदर के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) विनोद कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर, लक्ष्मी कांत गौतम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने की कोशिश किया लेकिन लोग उपद्रव पर आमादा रहे। इसके बाद अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। 

आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले रिक्की मोदनवाल समेत 24 लोग हुए है गिरफ्तार

तोमर बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले रिक्की मोदनवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसके घर पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए अब तक करीब 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में पूरी तरह से शांति बनी हुई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceGonda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो