लाइव न्यूज़ :

गोवा में चल रहे मसाज पार्लर पर लगेंगे ताले, लेकिन क्यों, जानिए यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 5, 2022 21:22 IST

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि 6 जून के बाद गोवा में क्रॉस मसाज (पुरुषों की मालिश करने वाली महिलाएं और महिलाओं की मालिश करने वाले पुरुष) की सुविधा केंद्रों को भी पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने किया ऐलान, 6 जून के बाद गोवा में नहीं चलने देंगे मसाज पार्लर सीएम सावंत ने कहा कि सरकार ने केवल आयुर्वेदिक स्पा सेंटरों को ही मसाज का लाइसेंस दिया हैपुरुषों की मालिश करने वाली महिलाएं और इसके उलट होने वाला क्रॉस मसाज गोवा में गैर कानूनी है

पणजी:गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ऐलान किया है कि आगामी 6 जून से 'स्वास्थ्य सेवाओं' की आड़ में चल रहे सभी मसाज पार्लरों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि 6 जून के बाद गोवा में क्रॉस मसाज (पुरुषों की मालिश करने वाली महिलाएं और महिलाओं की मालिश करने वाले पुरुष) की सुविधा केंद्रों को भी पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

समाचार वेबसाइट 'डेक्कन हेराल्ड' के मुताबिक राज्य सरकार ने यह कड़ा फैसला उस घटना के बाद लिया है, जिसमें गोवा घूमने आये महाराष्ट्र के 11 पर्यटकों की मापुसा में कुछ मसाज पार्लर ऑपरेटर ने जबरदस्त पिटाई कर दी थी।

मसाज पार्लर बंद करने के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि गोवा में केवल रजिस्टर्ड आयुर्वेदिक स्पा के साथ-साथ ब्यूटी पार्लरों को संचालित करने का लाइसेंस दिया गया था, लेकिन कुछ गलत मानसिकता के लोग "स्वास्थ्य सेवाओं" की आड़ में अवैध मसाज पार्लर चला रहे थे, जहां अनैतिक काम भी होते थे।

उन्होंने कहा, "गोवा में चल रहे सभी अवैध मसाज पार्लरों को सख्ती से बंद कराया जाएगा। प्रदेश में मसाज पार्लर के नाम पर किसी तरह का लाइसेंस नहीं दिया गया है, हमारे यहां केवल आयुर्वेदिक स्पा के लिए रजिट्रेशन को ही मान्यता दी जाती है और अगर इसके अलावा कोई अवैध मसाज पार्लर चला रहा है तो हम उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे।"

इसके साथ ही सीएम सावंत ने यह भी कहा, "प्रदेश सरकार ने आधिकारिक तौर पर केवल आयुर्वेदिक स्पा के तौर पर लाइसेंस दिया है, अगर उसके नाम पर क्रॉस मालिश की जा रही है तो यह सीधे तौर पर कानूनन अवैध है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने थानों को इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया और अगर उनके इलाकों में अवैध मसाज पार्लर पाये गये तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

सीएम सावंत ने गोवा के एक कथित वायरल होते आपत्तिजनक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य प्रशासन वेश्यावृत्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने जा रहा है, जहां गोवा आने वाले पर्यटकों को पेड सेक्स का ऑफर देकर बुलाया जाता है। 

टॅग्स :प्रमोद सावंतगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला