लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में पत्नी और अपने तीन बच्चों की हत्या करने वाला शख्स कर्नाटक से गिरफ्तार

By नियति शर्मा | Updated: April 24, 2019 13:54 IST

गाजियाबाद पुलिस ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के आरोपी को पकड़ लिया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों को नियुक्त्त किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी सुमित कुमार नशे का आदी था और गंभीर आर्थिक संकट से भी जूझ रहा था।हत्या की जानकारी सुमित कुमार ने खुद ही परिवार के एक वॉट्सअप ग्रुप में दी थी।आरोपी की नौकरी पिछले साल दिसंबर में छूट गई थी, इसके बाद से वह डिप्रेशन में था।

गाजियाबाद में पिछले हफ्ते अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी सुमित कुमार को मंगलवार (23 अप्रैल) को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया गया। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुमित कई महीनों से बेरोजगार है।

पुलिस अधिकारी श्लोक कुमार ने बताया कि शनिवार और रविवार की रात के बीच आरोपी सुमित कुमार ने अपनी पत्नी अंशु बाला (32 साल), बेटा प्रथिमेश (5साल) और जुड़वा बच्चों आकृति और आरव (4साल) की हत्या कर दी थी। आरोपों के अनुसार सुमित ने पहले नशीली दवा पिला कर इन्हें बेहोश किया और फिर गला काट कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सुमित सुबह करीब 3 बजे फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि सुमित कुमार ड्रग एडिक्ट था और कई दिनों से गंभीर आर्थिक संकट से भी जूझ रहा था। वह बेंगलुरु की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। पुलिस के मुताबिक सुमित की कंपनी ने सॉफ्टवेयर अपडेट किया था जिस पर काम ना कर पाने की वजह से उसको इस्तीफा देना पड़ गया था।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक मेडिकल स्टोर के मालिक मुकेश को भी नशीली दवाई बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुकेश ने हालांकि सुमित को पोटैशियम सायनाइड बेचने की बात से इनकार किया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या के 22 घंटे बाद लाश बरामद की गई थी। हत्या की जानकारी सुमित कुमार ने खुद ही परिवार के एक वॉट्सअप ग्रुप में दी थी। सुमित झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है, अंशु बाला से उसकी शादी 2011 में हुई थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी की नौकरी पिछले साल दिसंबर में छूट गई थी जिसके बाद से वह कर्ज और  डिप्रेशन से जूझ रहा था।

सुमित ने वॉट्सअप ग्रुप में हत्या के बाद भेजे गए वीडियो में खुद भी आत्महत्या करने की बात कही थी। पुलिस ने उस वीडियो के बारे में कहा कि वह वीडियो गुमराह करने के लिए बनाया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाज़ियाबादकर्नाटकक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया