लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर: 10 साल की बच्ची से बलात्कार मामले में मदरसे का मौलवी गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 28, 2018 12:24 IST

मदरसे के मौलवी गुलाम शाहिद से पुलिस पूछताछ कर रही है। एक नाबालिग युवक पर बच्ची के साथ बलात्कार करने का आरोप है।

Open in App

नयी दिल्ली , 27 अप्रैल: दिल्ली के गाजीपुर स्थित एक मदरसा के 34 वर्षीय मौलवी गुलाम शाहिद को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, एक किशोर ने पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर से एक बच्ची का अपहरण कर इस मदरसा में उससे कथित रूप से बलात्कार किया था। पुलिस ने बताया कि गुलाम शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मदरसा में 10 साल की लड़की के साथ होने वाले अपराध के बारे में जानता था।

इस घटना की जांच कल अपराध शाखा को सौंप दी गयी थी। लड़की के पिता ने अपनी बच्ची के गुमशुदा होने के बारे में पुलिस को 21 अप्रैल को सूचना दी थी। गत 22 अप्रैल को मदरसा से दिल्ली पुलिस की टीम ने लड़की को मुक्त कराया था। पुलिस ने बताया कि मदरसा से लड़की को छुड़ाने के बाद किशोर गिरफ्तार किया गया था। नाबालिग बच्ची ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि कुछ अन्य लोगों ने भी उसे "गलत तरीके" से छुआ था। पुलिस पड़ताल कर रही है कि क्या बच्ची से और लोगों ने भी यौन शोषण किया था।

पुलिस ने गुलाम शाहिद पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस गुलाम शाहिद के फोन रिकॉर्ड की जाँच कर रही है। पुलिस गुलाम शाहिद के पास मिले कुछ दस्तावेज की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शाहिद के परिजनों से भी पूछताछ की है। गुलाम शाहिद ने दावा किया था कि वो घटना के दिन मरदसे में मौजूद नहीं था। पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है। जिस कमरे में घटना हुई वो मस्जिद के अंदर है और मस्जिद के व्यवस्थापकों ने करीब एक साल पहले शाहिद को वहां मदरसा चलाने के लिए कमरा दिया था।

पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार (27 अप्रैल) को नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। पीड़िता के परिवार एवं अन्य स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च भी निकाला।

(पीआईटी इनपुर के साथ)

 

 

टॅग्स :रेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी