लाइव न्यूज़ :

‘भेदभाव’ से दुखी समलैंगिक युवक ने की खुदकुशी, आत्महत्या से पहले फेसबुक पोस्ट पर लिखी थी सारी बातें

By भाषा | Updated: July 9, 2019 20:57 IST

पीड़ित अविंशु पटेल ने फेसबुक पर हिन्दी और अंग्रेजी में किये दो पोस्ट में हालांकि कहा कि खुदकुशी के फैसले के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

Open in App

समलैंगिक होने के कारण कथित भेदभाव से दुखी मुंबई के 19 साल के एक युवक ने यहां समुद्र में कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अविंशु पटेल ने फेसबुक पर हिन्दी और अंग्रेजी में किये दो पोस्ट में हालांकि कहा कि खुदकुशी के फैसले के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

उसने दो जुलाई को हिन्दी में किये पोस्ट में कहा, ‘‘मैं एक लड़का हूं, सभी यह जानते हैं। लेकिन मैं जिस तरह से चलता हूं, सोचता हूं, भाव व्यक्त करता हूं, बात करता हूं, वह लड़की की तरह है। भारत के लोगों को यह पसंद नहीं आता है।’’

अंग्रेजी पोस्ट में, उसने कहा, ‘‘मुझे उन अन्य देशों पर गर्व है जो समलैंगिक लोगों और ट्रांसजेंडरों को सम्मान देते हैं। मुझे अपने सहयोगी भारतीयों पर भी गर्व है।’’ एक स्पा में काम करने वाले पटेल ने कहा, ‘‘...यह मेरी गलती नहीं है कि मैं समलैंगिक हूं... यह भगवान की गलती है...मुझे अपनी जिंदगी से नफरत है।’’ पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने तीन जुलाई को पुलिस को जानकारी दी थी कि यहां इनजामबक्कम में समुद्रतट पर उसका शव पड़ा है। 

टॅग्स :चेन्नईसमलैंगिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी